40 साल बाद भी शहंशाह के दिल में जिंदा 'कभी-कभी...', TWEET में खोला राज

Update: 2016-01-28 12:00 GMT

लखनऊ: साहिर लुधियानवी का गीत 'कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' के आज चार दशक बीत गए हैं। ये गाना लोगों के जहन में अमर हो गया। आज भी लोग इस गाने को सुनना व गुनगुनाना पसंद करते हैं। कभी कभी में बतौर हीरो रहे अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्विट किया। उन्होंने खुशी जाहिर की है कि गाने के इतने साल बीतने के बाद भी लोग इसे सुनते हैं।

- यश चोपड़ा की फिल्म 'कभी कभी' का ये टाइटल सांग था।

- इसे फिल्म में अमिताभ और राखी पर फिल्माया गया था।

- गीत साहिर लुधयानवी ने लिखा। इसका संगीत खैयाम ने दिया था।

- गाना महबूब स्टूडियो में रिकार्ड किया गया।

- 'कभी कभी' 1976 में रिलीज हुई थी।

Tags:    

Similar News