सर्जिकल स्ट्राइक: UP में पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर लगी 15 दिन की रोक

Update: 2016-10-01 07:37 GMT

लखनऊ: बीते दिनों हुए सर्जिकल स्ट्राइक और आगामी त्यौहारों को देखते हुए डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिसकर्मियों को छुट्टी् पर 15 दिन तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। सीएम अखिलेश यादव के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देश दिए।

सोशल मीडिया की खबरों पर निगरानी

-सोशल मीडिया पर आने वाली खबरो पर भी कड़ी निगरानी सोशल मीडिया लैब के माध्यम से किये जाने के निर्देश दिए गये है।

-आपत्तिजनक सामग्री पाये जाने पर तत्काल उसे ब्लाक किया जाएगा और विधिक कार्यवाही होगी।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग रहकर कड़ी चौकसी

-भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष चौकसी।

-प्रमुख स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति जनता को दिखनी चाहिए।

-लोगों से पुलिस का लगातार संवाद भी बना रहना चाहिए।

-शांति-समितियों की बैठकोंं का आयोजन आवश्यकतानुसार किया जाए।

-आंतरिक सुरक्षा योजना को उचित तरीके से लागू किया जाए।

-दंगा नियंत्रण उपकरणों को भी सही दिशा में रखा जाए।

-डीजे के उपयोग पर भी कड़ी नजर रखी जाए।

इन जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रेलवे, बस स्टेशन, मॉल और मिश्रित आबादी के क्षेत्रोंं, महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण सरकारी व गैर सरकारी स्थलों आदि पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

लोगों की भावनाओं को भड़काने वाले तत्वों पर कड़ी नजर

-छोटी से छोटी घटना पर भी जिला प्रशासन द्वारा त्वरित प्रतिक्रिया कर कार्यवाही करेंं।

-वाहनों की आकस्मिक सघन जांच पड़ताल होगी।

-सभी सीएमओ को निर्देश आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिये एम्बुलेंस एवं डाॅॅक्टर हों।

-गौकशी की घटनाओं पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

-निचले स्तर पर पुलिस फोर्स की समुचित ब्रीफिंग किये जाने के भी निर्देश।

छेड़खानी की घटनाओं पर कड़ाई से रोक

-परंंपरागत जुलूसोंं के अलावा कोई नई परम्परा न पैदा होने देने के भी निर्देश।

-अभिसूचना इकाई को भी सजग रहकर काम करने के लिए कहा गया है।

Tags:    

Similar News