महिला ने काटा दरोगा के हाथ में, फिर पुलिसकर्मी से की मारपीट

क्योंकि जिले में नो एंट्री में चार पहिया वाहन ले जाने से मना करने को लेकर पिकअप कार सवार महिला ने पुलिस की महिला पीआरडी जवान से मारपीट कर दी।

Update: 2020-09-03 12:15 GMT
जिले में नो एंट्री में चार पहिया वाहन ले जाने से मना करने को लेकर पिकअप कार सवार महिला ने पुलिस की महिला पीआरडी जवान से मारपीट कर दी।

महोबा: उत्तर प्रदेश में आए दिन नई घटनाएं सामने आ रही हैं। जो वाकई में चोंकाने वाली हैं। प्रदेश में एक ओर अपराध लगातार बढ़ रहा है। वहीं अगर पुलिस उसे रोकने का प्रयास कर रही है तो अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। जग जाहिर है कि नो एंट्री जोन में वाहन ले जाना प्रतिबंधित होता है। और ये एक अपराध है। लेकिन यूपी के महोबा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने वाहन को नो एंट्री जोन में जाने से रोक कर कोई अपराध कर दिया हो।

क्योंकि जिले में नो एंट्री में चार पहिया वाहन ले जाने से मना करने को लेकर पिकअप कार सवार महिला ने पुलिस की महिला पीआरडी जवान से मारपीट कर दी। साथ ही महिला ने दरोगा पर भी हमला कर दिया और उनके हाथ में मुंह से काट लिया। इस घटना ने अचानक सभी को चौंका दिया।

महिला ने पुलिस पर किया हमला, हुई गिरफ्तार

नो एंट्री जोन में जाने से रोकने पर महिला ने पुलिस पर बोला हमला (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- चीन को धूल चटाने के लिए भारतीय सेना तैयार, सेना प्रमुख ने लिया LAC का जायजा

दिनदहाड़े अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीआरडी जवान महिला से मारपीट और दरोगा पर जानलेवा हमले करने वाली महिला को पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अपराधी महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पूरा मामला महोबा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की सुभाष पुलिस चौकी का है।

नो एंट्री जोन में जाने से रोकने पर महिला ने पुलिस पर बोला हमला (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- भयानक भूकम्प आएगाः आप भी हैं ज्वालामुखी के निकट, कभी भी हो सकता बड़ा विस्फोट

महोबा कोतवाली की सुभाष चौकी के बाहर रिंकी सिंह नामक पीआरडी जवान महिला नो एंट्री एरिया में ड्यूटी कर रही थी। तभी अचानक एक पिकअप कार में एक बच्ची के साथ एक महिला आती है। महिला का नाम राधा बताया जा रहा है। महिला नो एंट्री होने के बाद भी कार को अंदर ले जाने की जिद करने लगी। जिस पर महिला पीआरडी जवान ने उसे रोका तो अपराधी महिला ने हमला बोल दिया।

महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा

नो एंट्री जोन में जाने से रोकने पर महिला ने पुलिस पर बोला हमला (फाइल फोटो)

पीड़ित पीआरडी महिला जवान रिंकी ने बताया कि महिला ने पुलिस चौकी के सामने मेरे साथ मारपीट की। घटना को लेकर चौकी में बैठे दरोगा विनोद सिंह ने मुझे बचाने का प्रयास किया था तो महिला ने अपने मुंह से उनके हाथ को भी काट लिया। पीआरडी महिला जवान ने आगे बताया कि महिला के काटने से दरोगा विनोद सिंह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव केस: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई

इस घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर आकर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News