मगरमच्छ और अजगर में खूनी जंग: हो जाएंगे दंग, देखिए किसकी हुई जीत

Update: 2021-02-27 15:44 GMT
मगरमच्छ और अजगर में खूनी जंग: हो जाएंगे दंग, देखिए किसकी हुई जीत

लखनऊ: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो वायरल होते रहते है। कभी शेर तो कभी हाथी और कभी दो कंगारूओं की दंगल । अब मगरमच्छ और अजगर की लड़ाई देख सकते है सोशल मीडिया पर अजगर और मगरमच्छ के बीच खूनी जंग की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग अपने दांतों तले उंगली दबा ले रहे हैं। इस फोटो में अजगर और मगरमच्छ की रार बहुत ही खतरनाक है।

दोनों ही बहुत खतरनाक जानवर

अजगर और मगरमच्छ दोनों ही बहुत खतरनाक जानवर होते हैं। इन दोनों के चंगुल में जो कोई भी फंसता है वह अपनी जान गंवा देता है। लेकिन सोचकर देखिए कि अजगर और मगरमच्छ अगर दोनों एक साथ लड़ें, तो कौन-किस पर भारी पड़ेगा? यदि हम आपसे यह सवाल पूछें तो आप तपाक से कह देंगे कि मगरमच्छ, अजगर पर भारी पड़ेगा।

यह पढ़ें....जौनपुर: सपा नेताओं ने मनाई संत रविदास की जयंती, उनके जीवन पर की चर्चा

बता दें कि, अगर हम तुलना करें, तो मगरमच्छ, अजगर के मुकाबले बेहद ही फुर्तीला जानवर होता है। मगरमच्छ अपने बड़े मुंह के कारण वह अजगर को कुछ ही सेकंड में निगल सकता है। हालांकि हम आज जिस घटना की तस्वीर आपके सामने पेश कर रहे हैं, वह काफी हैरान करने वाली है।

 

सोशल मीडिया से फोटो

मगरमच्छ और अजगर के बीच घमासान लड़ाई

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ और अजगर के बीच घमासान लड़ाई हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े ओलिव पाइथन सांप के साथ मगरमच्छ की लड़ाई हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि सांप मगरमच्छ को खा रहा है। सोशल मीडिया ये तस्वीरें काफी तहलका मचा रही हैं।

यह पढ़ें....तेल का काला कारोबार: कानपुर में हुआ भंडाफोड़, SDM की छापेमारी में बड़ा खुलासा

 

फुर्तीले जानवर

तस्वीरों को देखकर लोग हैरान हुए जा रहे हैं कि एक फुर्तीले जानवर से कैसे एक आलसी अजगर खा सकता है। इन तस्वीरों को GG Wildlife Rescue Inc नामक फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। तस्वीर को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। साथ ही हजारों लोग कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News