गजब: पिता की मौत के बाद इस लड़की ने अपनी शादी में जो किया... हैरत में डाल देगा

लड़की के पिता शादी से कुछ समय पहले दुनिया से चल बसे तो चार्लोट ने अपनी नेल आर्टिस्ट कजिन की मदद से अस्थियों को अपनी डिजाइन में शामिल करने का सोचा।

Update: 2023-07-16 17:34 GMT

नई दिल्ली: कहते हैं कि मां- बाप मरने के बाद भी अपने बच्चों को देखते रहते हैं और मुसीबत पड़ने पर उनकी रक्षा भी करते है। दुनिया भर में ऐसी तमाम किस्से और कहानियां भी समय- समय पर सुनने को मिलती रहती है।

इस पर कई फ़िल्में भी बन चुकी हैं। लेकिन आज हम आपको ब्रिटेन की एक ऐसी घटना के बारे में बता रहे हैं। जिसमें ऐसी ही भावनाओं से ओतप्रोत होकर एक बेटी(दुल्हन) ने ये मानते हुए कि उसके पिता भले ही आज दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आत्मा उसके साथ हमेशा है।

उसने अपने चार महीने पहले मृत हो चुके पिता को अपनी शादी में शरीक करने के लिए उनकी अस्थियों को शादी के दिन अपने एक्रिलिक नाखूनों को पिता की अस्थियों से सजाकर उन्हें याद किया और शादी समारोह का हिस्सा बनाया।

ये भी पढ़ें...गजब गांव की अजब निशानियां, रामायण-महाभारत में भी मौजूद हैं अंश

पिता के कैंसर के कारण टाली थी शादी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार्लोट वाटसन और उनके पति निक ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ा दी थी, क्योंकि चार्लोट के पिता मिक बार्बर को कैंसर हो गया था।

लेकिन जब लड़की के पिता शादी से कुछ समय पहले दुनिया से चल बसे तो चार्लोट ने अपनी नेल आर्टिस्ट कजन की मदद से अस्थियों को अपनी डिजाइन में शामिल करने का सोचा।

ये भी पढ़ें...अजब गजब: एक ऐसा देश जहां मुर्दों को कब्र में रखने के लिए लगता है किराया

ऐसा लगा कि जैसे वह हमारे साथ हैं

स्टोक-ऑन-ट्रेंट की रहने वाली चार्लोट ने कहा, 'मुझे वास्तव में ऐसा लगा कि जैसे वह हमारे साथ हैं।'

इस बारें में जानकारी देते हुए लड़की की कजिन, जिसके यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, ने बताया कि अस्थियां एक छोटे से कांच के बर्तन में थीं और हमने उन्हें देखा और उनमें से कुछ अस्थियों के टुकड़ों को यह सोचकर निकाला कि इससे काम हो जाएगा।

अस्थियों के टुकड़ों से बनाया नेल आर्ट

उन्होंने आगे बताया कि वह चार्लोट के नाखूनों पर एक्रिलिक के तौर पर अस्थियों को सजा देखना चाहती थी।

चार्लोट ने कहा कि उन्हें यह देखकर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ कि अस्थियों के इस्तेमाल से उनके नाखूनों पर गुलाबी, ग्रे और सफेद रंग की डिजाइन के साथ जेम्स सजे हुए थे।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

Tags:    

Similar News