लाल रंग के ड्रेस में इस गैंगेस्टर से शादी करने जेल पहुंची दुल्हन, आगे हुआ ये...

दरअसल ये पूरा मामला गैंगस्टर मनदीप सिंह से जुड़ा हुआ है। वह  इस वक्त पंजाब की अति सुरक्षित जेलों में से एक नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।

Update: 2019-10-31 15:57 GMT

नई दिल्ली: क्या आपने कभी जेल के अंदर जाकर शादी रचाने के बारे में सुना या देखा है? आपका जवाब होगा ना। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सच्ची घटना में बारे में बता रहे है।

जिसमें न केवल एक युवती ने जेल के अंदर जाकर शादी रचाई बल्कि पुलिस की तरफ से उसे जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा भी मुहैया कराई गई। जिस तैयारी के साथ उसने जेल के अंदर एंट्री मारी थी उसे देख पुलिस वाले भी दंग रह गये।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इस गांव के लोग कई सालों से नहीं मनाते श्राद्ध, न देते हैं दान

ये है पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला गैंगस्टर मनदीप सिंह से जुड़ा हुआ है। वह इस वक्त पंजाब की अति सुरक्षित जेलों में से एक नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।

गैंगस्टर मनदीप सिंह की बुधवार को जेल में शादी हुई। मनदीप सिंह की शादी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर 30 अक्टूबर को तय की गई थी।

गैंगस्टर मनदीप सिंह ने अपनी शादी के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यह पहली बार हुआ कि किसी गैंगस्टर की शादी जेल में हुई।

ये भी पढ़ें...ईंट भट्ठे से लेकर शादी तक, ये है दो मजदूरों के अजब प्रेम की गजब कहानी

गैंगस्टर मनदीप सिंह की दुल्हन हुई जेल में दाखिल हुई तो पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। शादी को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर भारी संख्या में फ़ोर्स तैनात की गई थी।

तय वक्त पर नाभा जेल में ब्रीजा लाल रंग की कार से दुल्हन लाल कपड़ों में जेल के अंदर दाखिल हुई। पुलिस उसके साथ –साथ चल रही थी।

अंदर पहले से ही सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन के पहुंचने के बाद वहां सिख धर्म के रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कराई गई।

डबल मर्डर की सजा काट रहा मनदीप

ज्ञात हो कि गैंगस्टर मनदीप सिंह ने मोगा में डबल मर्डर किया था। जिसमें सरपंच और उसके गनमैन को गोलियों से छल्ली कर दिया गया था। जिसके बाद इस हत्याकांड में गैंगस्टर को उम्र कैद की सजा हुई थी। पहले भी इस गैंगस्टर पर 8 मुकदमे दर्ज हैं।

उधर नाभा की जेल के सुप्रिटेंडेंट मनजीत सिंह भंगू ने बताया कि यह फैसला पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से सुनाया गया था जिसके अनुसार ही यह शादी कराई गई है।

मनदीप सिंह ने अपनी शादी को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद शादी बाहर होने की बजाय जेल जेल के अंदर ही हो रही है। दोनों परिवारों की तरफ से आधा दर्जन लोग शादी में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

Tags:    

Similar News