Amazing Husband: पत्नी से झगड़े पर किया अनोखा काम, ऐसे हुआ गुस्सा शांत

घर से निकला शख्स रात दो बजे पुलिस को सड़क पर सुनसान इलाके में पैदल चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई। ये शख्स इटली के कोहो में रहता है

Update: 2020-12-16 05:06 GMT
दिमाग को शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चला शख्स, पत्नी से हुआ था झगड़ा

लखनऊ : पति-पत्नी एक ही गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दुनिया के किसी भी कोने के पति पत्नी हो उनमे अनबन न हो तो फिर उन्हें पति पत्नी कहना बेकार हो । कभी कभी पति-पत्नी के झगड़े इतने बढ़ जाते है कि तीसरे को भी दखल देना बढ़ता है। तो कभी कुछ देर के गुस्से के बाद खुद ब खुद शांत हो जाते है।

ऐसा ही एक मामला इटली में हुआ ,जहां एक शख्स का पत्नी से झगडा होने के बाद उसने अपना दिमाग शांत करने के लिए 450 किमी पैदल चल गया। इटली में इस तरह का मामला शायद ही पहली बार आया हो कि अपना दिमाग ठंडा करने और गुस्से को शांत करने के लिए कोई शख्स इतना पैदल चला हो। दरअसल, पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद ये शख्स अपना घर छोड़कर चला गया था।

यह पढ़ें....अचानक विदाई में दुल्हन ने लिया फैसला, दूल्हे समेत हिल उठे सभी बाराती

पत्नी ने पुलिस में की शिकायत

पत्नी को लगा कि उसका पति जल्द ही घर वापस लौट आएगा लेकिन एक हफ्ते तक उसका पति घर नहीं लौटा। घर से निकला शख्स रात दो बजे पुलिस को सड़क पर सुनसान इलाके में पैदल चलता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो पूरी बात सामने आई। ये शख्स इटली के कोहो में रहता है और व्यक्तिगत कारणो की वजह से पुलिस ने इसकी पहचान उजागर नहीं की। तो मामला कुछ ऐसा था कि पति-पत्नी के बीच घर में कहासुनी हो गई, जिसके बाद पति घर छोड़कर चला गया। शख्स अपने साथ कोई सामान नहीं लेकर गया।

लोगों से ली मदद

जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो पत्नी ने कोहो पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 48 साल का ये शख्स कोहो से पैदल चलते-चलते 450 किमी दूर फानो पहुंच गया। शख्स ने बताया कि इन सात दिनों में वो रोजाना औसतन 65 किमी पैदल चला। इस दौरान उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए वो सड़कों पर आराम करता था और राहगीरों से खाने-पीने की मदद लेता था।

यह पढ़ें....बलात्कारी बनेंगे नपुंसक! देश लाया एंटी रेप कानून, अब दुष्कर्मियों की कांपेगी रूह

 

शख्स ने ऐसा क्यों किया, उसे इस बात की खुद पता नही है। उसका कहना है कि वह सिर्फ अपना दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला था। बता दें कि इटली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह नाइट कर्फ्यू लागू है, जिसकी वजह से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से निकलने पर मनाही है। पुलिस ने इस व्यक्ति को रात दो बजे पकड़ा, इसलिए जुर्माने के तौर पर इससे 35,000 रुपये भी लिए। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के दिमागी हालत भी ठीक है।

Tags:    

Similar News