प्यार की हैरान करने वाली कहानी! इस महिला ने इंसान या जानवर से नहीं इससे की शादी

हर चीज में जिंदगी होती है। रेन ने इस ब्रीफकेस को साल 2015 में एक हार्डवेयर शॅाप से खरीदा था। रेन कहती हैं कि शुरुआत से ही उन्हें इस ब्रीफकेस को देखना अच्छा लगता था और वो शाम और रात का वक्त ब्रीफेक्स के साथ ही  बिताती  थीं।

Update: 2020-12-28 02:58 GMT
इस अनोखी लवस्टोरी को जान आप भी रह जाएंगे हैरान, बीफ्रकेस से शादी रचा चुकी हैं महिला

लखनऊ : पूरी दुनिया में अनगिनत लोग है और अनगिनत विचार और शौक है। कोई प्यार करता है तो कोई नफरत करता है। कोई लड़के से शादी तो कई लड़की से शादी करता है तो कोई बिना शादी के ही अकेले जिंदगी गुजारता है। ऐसे ही दुनिया में कई ऐसे लोग है जिनके शौक अजीबोगरीब होते है, जैसे किसी को खिलौने से प्यार है तो किसी को जानवर से! ऐसी ही एक लवस्टोरी है रूस की 24 साल की एक महिला की, रूस की ये महिला इंसानों से नहीं बल्कि अलग- अलग निर्जीव चीजों से आकर्षित होती हैं। रेन गॅार्डन नाम की ये महिला एक ब्रीफेक्स के साथ शादी भी रचा चुकी हैं। रेन का कहना है कि वे इस ब्रीफकेस के साथ कनेक्शन महसूस करती हैं।बता दें रेन एक नर्सरी टीचर हैं।

ब्रीफकेस से प्यार

सजीव से लेकर निर्जीव चीजों में भी आत्मा होती है, ऐसा रेन का बचपन से ही मानना है । रेन एनिमिस्म के कॉन्सेप्ट में विश्वास करती हैं, जिसके अनुसार हर चीज में जिंदगी होती है। रेन ने इस ब्रीफकेस को साल 2015 में एक हार्डवेयर शॅाप से खरीदा था। रेन कहती हैं कि शुरुआत से ही उन्हें इस ब्रीफकेस को देखना अच्छा लगता था और वो शाम और रात का वक्त ब्रीफेक्स के साथ ही बिताती थीं।

यह पढ़ें...Y Factor | हिन्दू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाते हैं मुस्लिम लड़के!!! | Supreme Court | Ep-113

 

अच्छा दोस्त

वो ब्रीफकेस के साथ फिलोसॅाफी से जुड़ी बातें भी करती थीं। रेन को धीरे- धीरे ये एहसास होने लगा कि वो ब्रीफेक्स को चाहने लगी हैं। रेन कहती हैं कि ब्रीफकेस सिर्फ उनका पार्टनर नहीं है, बल्कि दोस्त और एक अच्छा मेंटॅार भी है।

आध्यात्मिक कनेक्शन

ब्रीफेकस को रेन सुनती हैं और ब्रीफेकस भी उसकी बातों को सुनता है, लेकिन आम लोगों को सिर्फ मेरी बात ही सुनाई देती है। रेन का कहना है कि उनका आध्यात्मिक कनेक्शन और कम्युनिकेशन टेलीपैथी के द्वारा मुमकिन हो पाता है।

यह पढ़ें...इन 4 वादों से करें नए साल 2021 की शुरूआत, बदल जाएगी आपकी लाइफ

परिवार ने भी मान लिया

रेन अपने रिलेशनशिप के बारे में अपने परिवार को बता चुकी हैं और परिवार भी इस रिश्ते को स्वीकार कर चुका है। रेन इससे पहले एक शख्स को डेट कर चुकी हैं, परंतु वो रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया।प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है। हर खुशी से हर गम से अनजाना होता है। रेन का ये रिश्ता ताउम्र चले।

Tags:    

Similar News