ऐसी चमत्कारी पहाड़ी: बताती है गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग, बस करना होगा ऐसा

रिवाज अनुसार इस पहाड़ी पर पत्थर मार कर इस बात कि जांच कि जाती हैं। गर्भवती महिला एक तय कि गई दूरी से पत्थर को पहाड़ पर बने चांद कि ओर मारती हैं । अगर पत्थर चंद्रमा पर लग जाता हैं तो गर्भ में पर रहा नवजात लड़का हैं और अगर पत्थर चंद्रमा से बाहर लगे तो गर्भ में लड़की हैं।

Update: 2020-11-26 10:12 GMT
ऐसी चमत्कारी पहाड़ी: बताती है गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग, बस करना होगा ऐसा

लखनऊ: किसी भी तरह से गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परिक्षण करवाना कानूनी अपराध है। आमतौर पर लिंग परिक्षण के लिए सोनोग्राफी का सहारा लिया जाता है। सोनोग्राफी करवाना कानूनी तौर पर अपराध है। इस आधुनिक युग में जहां तकनीकी इतनी तेजी से विकास कर रही है वहीँ झारखण्ड में एक ऐसा गांव है जहां पर प्राचीन काल से चले आ यह रिवाज जिसे आज भी अपनाया जाता है। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हैरान करने वाला यह रिवाज लोगों के आस्था से जुड़ी हुई है। इस रूढ़िवादी प्रथा को देख कर यह कहने में कोई हर्ज नहीं है की यह गांव कितना पिछड़ा हुआ है।

पहाड़ी बताती है गर्भ में लड़का है या लड़की

झारखंड के खुखरा गांव में एक ऐसी पहाड़ी है, जो गर्भ में पल रहे शिशु लड़का है या लड़की बता इस बारे में बता देती है। वहां के ग्रामीणों का मानना है कि इस पहाड़ी से हम बिना पैसे खर्च किये पता लगा सकते है की पेट में पल रहा नवजात लड़का हैं या लड़की। वहां के स्थानीय लोगों के मुताबिक यह रिवाज चार सौ साल पहले से नागवंशी राजा महाराजा के समय से चली आ रही यह प्रथा हैं। वहां के लोगो का कहना हैं कि ये पहाड़ी चार सौ सालों से लोगों के आने वाले समय के बारे बताता हैं। वहां के लोगों कि इस पर्वत के साथ श्रद्धा जुड़ी हुई हैं।

पहाड़ी पर पत्थर मरकर की जाती है जांच

यह पढ़ें... पतियों रहें सावधान: हो रही सेकंड भर में बीवी चोरी, फिर नहीं मिलती किसी को

लोगों का कहना हैं कि चांद के जैसा दिखने वाला आकृति इस पहाड़ी पर बना हुआ हैं। आपको बता दें कि रिवाज अनुसार इस पहाड़ी पर पत्थर मार कर इस बात कि जांच कि जाती हैं। गर्भवती महिला एक तय कि गई दूरी से पत्थर को पहाड़ पर बने चांद कि ओर मारती हैं । अगर पत्थर चंद्रमा पर लग जाता हैं तो गर्भ में पर रहा नवजात लड़का हैं और अगर पत्थर चंद्रमा से बाहर लगे तो गर्भ में लड़की हैं। वैसे भी गर्भ में पल रहे नवजात का का किसी भी प्रकार से लिंग जांच करवाना गलत हैं । तुरंत बंद कर देना चाहिए। इससे भ्रूण हत्या को और बढ़ावा मिलता हैं।

यह पढ़ें...ऐसी अजीबोगरीब सजाएं: ना अपने देखी होगी ना सुनी होगी, कांप उठेगी रूह

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Tags:    

Similar News