दुनिया के सबसे ज्यादा धनकुबेर रहते हैं इस शहर में, जानिए मुंबई भी है इसमें शामिल या नहीं

पश्चिम देश आज के समय में ज्यादा ग्लोबलाइज्ड, समृद्ध व विकसित है। पश्चिम के देश और उसके कई शहर ऐसे हैं, जो न केवल दुनिया की नजरों में हैं, बल्कि अब पूरे विश्व का केंद्र भी हैं। यूरोप में कुछ शहर है, जो महंगा तो है यहां दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते है।जानते हैं कौन सा है...

Update: 2019-11-22 15:51 GMT

जयपुर :पश्चिम देश आज के समय में ज्यादा ग्लोबलाइज्ड, समृद्ध व विकसित है। पश्चिम के देश और उसके कई शहर ऐसे हैं, जो न केवल दुनिया की नजरों में हैं, बल्कि अब पूरे विश्व का केंद्र भी हैं। यूरोप में कुछ शहर है, जो महंगा तो है यहां दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते है।जानते हैं कौन सा है...

 

यह पढ़ें...बहुत फायदेमंद: इसलिए ‘संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे’

मॉस्को, जो दुनिया के सबसे बड़े देश सोवियत रूस यानी की रशिया की राजधानी है। मास्को यूरोप का सबसे बड़ा शहर है, और एक तरह से ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं और रूसी साम्राज्य की राजधानी भी है। मॉस्को रूस के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। मास्को एक ऐसा शहर है, जिसमें दुनिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद यानी पैसे वाले रईस लोग रहते हैं। यहां सर्वाधिक संपत्ति वाले लोगों की कुल संख्या 74 है, यहां कुल 74 अरबपति रहते हैं।

अमेरिका का न्यूयॉर्क जहां इनकी संख्या 71 है, और तीसरे नंबर पर ग्रेट ब्रिटेश की राजधानी लंदन है, जहां दुनिया के 36 सबसे अमीर लोग रहते हैं। न्यू्यॉर्क में रहने वाले अरबपतियों की संख्या 71 से ज्यादा है।दुनिया के सर्वाधिक दौलतमंद शहर मॉस्को को 2007 में दूसरी बार दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया था। जबकि यहां सन् 2002 से लेकर 2007 के दौरान कुल 5 सालों में अमीरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

 

यह पढ़ें...बिना फास्टैग के टोल प्लाजा पर देना होगा दोगुना टैक्स, जानिए ये है क्या, कहां मिलेगा

 

लंदन के अरबपतियों में पहले नंबर पर भारत के स्टील किंग कहे जाने लक्ष्मीनिवास मित्तल का नाम है। जबकि ब्रिटेन के दूसरे अरबपतियों में एयरलाइन और मीडिया मैग्नेट के अमीरपति है। अमीरों के शहर में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया में सातवे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा अमीर लोग बसे हुए हैं।

मास्को शहर का नाम मोस्कवा नदी पर है। यह यूरोप की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। कुल मिलाकर रूस के सकल घरेलू उत्पाद का करीब 24% यहीं आता है। यहां रूस के सबसे बड़े बैंक और कंपनियां स्थित मौजूद है, जिसमें रूस की सबसे बड़ी कंपनी गेज्प्रोम भी शामिल है।

Tags:    

Similar News