Mohan Majhi Odisha CM : मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, विधायक दल के चुने गए नेता

Mohan Majhi Odisha CM : ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर यहां का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। आज यानी 11 जून को यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है।

Written By :  Rajnish Verma
Update:2024-06-11 18:16 IST

Mohan Majhi Odisha CM : ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद बीते कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर यहां का नया मुख्यमंत्री कौन होगा। आज यानी 11 जून को यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है।अब मोहन माझी ओडिशा ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, यहां कल यानी 12 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे होंगे, उनमें केवी सिंह देव और प्रवती परिदा हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। आज मंगलवार को को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें विधायकों ने मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। वह ओडिशा के अगले सीएम होंगे।

क्योंझर विधानसभा सीट से हैं विधायक

बता दें कि मोहन माझी ओडिशा की क्योंझर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं, उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी को हराया है। बता दें कि भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। 

Tags:    

Similar News