सिख दंगा: बीजेपी के निशाने पर कमलनाथ, दिग्विजय ने किया पलटवार

सिख दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस विरोधियों के निशाने पर है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सीएम बनाने के कांग्रेस के फैसले पर कहा, यह विडंबना है कि फैसला उस दिन आया है जब सिख समाज जिस दूसरे नेता को दोषी मानता है, कांग्रेस उसे मुख्यमंत्री की शपथ दिला रही है।

Update: 2018-12-17 07:33 GMT

नई दिल्ली : सिख दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद कांग्रेस विरोधियों के निशाने पर है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सीएम बनाने के कांग्रेस के फैसले पर कहा, यह विडंबना है कि फैसला उस दिन आया है जब सिख समाज जिस दूसरे नेता को दोषी मानता है, कांग्रेस उसे मुख्यमंत्री की शपथ दिला रही है।



ये भी देखें : कमल के शपथ ग्रहण से दूर रहेंगी ममता, माया और अखिलेश

कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, अरुण जेटली जी आपसे यह उम्मीद नहीं थी। कमलनाथ जी पर ना तो इस प्रकरण में कोई FIR है ना चार्जशीट है और ना किसी अदालत में कोई प्रकरण है। 91 से केंद्र में मंत्री रहे तब आपको कोई आपत्ति नहीं थी, अब आपको क्या हो गया?'

ये भी देखें : 1984 सिख विरोधी दंगे: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी करार, उम्रकैद की सजा



क्या बोले जेटली

जेटली ने कहा, कांग्रेस 1984 की सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहती थी, आज जो निर्णय आया है। हम एनडीए की तरफ से इसका स्वागत करते हैं। 1984 से बड़ा नरसंहार इस देश ने कभी नहीं देखा। मासूमों, बुजुर्गों और महिलाओं की हत्याएं हुईं। उन्होंने कहा कि सिख दंगों का दाग कांग्रेस के दामन से कभी नहीं धुलेगा।



वित्त मंत्री ने कहा कि 84 दंगों का फैसला भले ही विलंब से आया हो पर न्याय मिलना शुरू हो गया है।

Tags:    

Similar News