'आप’ का केंद्र सरकार पर हमला, पूछा-अब तक ‘अकबर’ पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई

Update:2018-10-16 16:45 IST

लखनऊ: पीएम मोदी को बनारस और यूपी के लोगों ने गले लगाया लेकिन मोदी के प्रदेश में ही आज यूपी के लोग मारपीट कर भगाए जा रहे है। विजय रुपाणी अडानी के प्लेन से यूपी का दौरा कर रहे है।

14 महिलाओं ने केन्द्रीय मंत्री मंत्री एमजे पर आरोप लगाये लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार केवल मूक दर्शक बने बैठी है। लोकतंत्र गोली और डंडो से नहीं चलता। किसानों की जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए।

ये तमाम बातें आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय सिंह ने यहां कहा कि देश के केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 14 महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाये लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। अकबर पर लगे सभी गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को चाहिए कि उन्हें अविलम्ब उन्हें बर्खास्त करें।

आप सांसद ने यूपी में हाल के दिनों में हुए एनकाउंटर (विवेक हत्याकांड) पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर बंद किये जाने चाहिए।

किसानों के गन्ना भुगतान का मामला उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र गोली और डंडो से नहीं चलता। सरकार को चाहिये कि उनके बकाये का भुगतान जल्द करे।

प्रदेश के विकास के लिये इसे चार भागों में बांटा जाना चाहिए। चार राज्य बनने के बाद विकास और कानून व्यवस्था सुधरेगी। केंद्र सरकार से राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने ये भी कहा कि एक माह के हस्ताक्षर अभियान के बाद हम राष्ट्रपति से मिलेंगे।

ये भी पढ़ें...महिला पत्रकारों के संगठन ने राष्ट्रपति को लिखा लेटर, अकबर की बर्खास्तगी की मांग की

 

Tags:    

Similar News