CM Yogi बोले- पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला, अयोध्या में पहले हर साल 2 लाख श्रद्धालु आते थे अब 15 करोड़ से ज्यादा आते हैं

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2016-17 में जब राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं थी। तब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 2 लाख 35 हजार थी और 2024 में ये संख्या 14 से 15 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की है।;

Written By :  Sakshi Singh
twitter icon
Update:2025-02-17 14:28 IST
CM Yogi बोले- पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला, अयोध्या में पहले हर साल 2 लाख श्रद्धालु आते थे अब 15 करोड़ से ज्यादा आते हैं
  • whatsapp icon

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यानी आज लखनऊ में युवा उद्यमियों से संवाद हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हें। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवा उद्यमियों के साथ संवाद में कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है।

सीएम ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से हम भारत की आस्था को दुनिया के सामने रखकर अपनी ताकत का एहसास करा रहे हैं। देश की आस्था को सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश की आस्था को सम्मान मिला। 500 साल का इंतजार खत्म हुआ और अब हम भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जा सकते हैं। 2016-17 में जब राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं थी, तब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सिर्फ 2 लाख 35 हजार थी और 2024 में ये संख्या 14 से 15 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के संवाद का X पर पोस्ट



Tags:    

Similar News