पंजाब के बाद AAP की नजर इस राज्य पर, साल के आखिरी में होना है विधानसभा चुनाव

पंजाब चुनाव के आम आदमी पार्टी की नजर इस साल होने वाले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर हैं।

Published By :  Divyanshu Rao
Update:2022-03-12 19:45 IST

आप चुनाव चिन्ह की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

AAP: पंजाब में मिली अप्रत्याशित सफलता से आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वो बीजेपी के एकमात्र चैलेंजर के तौर पर खुद को पेश करने लगी है। अब तक देश के तीन राज्यों की विधानसभा में दस्तक दे चुकी आम आदमी पार्टी की नजर एक अन्य राज्य पर पड़ी है। जहां पार्टी को लगता है कि उसके लिए काफी संभावनाएं मौजूद है। आप ने खूबसूरत पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अपनी सियासी संभावनाओं को टटोलना शुरू कर दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्यैंद्र जैन ने शिमला में एक रोड शो के जरिए इसका आगाज कर दिया।

शिमला में आप का रोड शो

देश के छोटे राज्यों में एक रणनीति के तहत अपना जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुटी आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बड़ा सियासी इवेंट किया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्यैंद्र जैन ने बड़ी संख्या में आप के कर्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जैन ने बीजेपी सरकार पर राज्य की स्वास्थ्य औऱ शिक्षा व्यवस्था को बदतर स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिरी में गुजरात के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां की लड़ाई मुख्य तौर पर बीजेपी औऱ कांग्रेस के बीच ही लड़ी जाती है। यही वजह है कि आप को यहां पर कांग्रेस की हालत पतली होने के कारण अपने लिए संभावनाएं नजर आ रही हैं। दरअसल हिमाचल में भी उत्तराखंड के तौर पर बारी – बारी से सरकार पलटने की रवायत रही है। ऐसे में सत्तारूढ बीजेपी के सामने उत्तरांख वाला करिश्मा दोहराने की चुनौती होगी।

आप पार्टी के रोड शो की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस उत्तराखंड की गलती से सीख लेने के साथ – साथ उसके लिए बड़ा खतरा बनी आम आदमी पार्टी से निपटने की चुनौती होगी। वहीं दिल्ली औऱ पंजाब में कांग्रेस को जोरदार पटखनी देने वाली आप हिमाचल में भी उसकी जगह लेने की पूरी कोशिश करेगी।

आप का दमदार प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने हालिया संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए न केवल पंजाब में अभूतपूर्व सफलता हासिल की, बल्कि उसने देश के सबसे छोटे राज्य गोवा में भी अपना खाता खोला है। पार्टी को वहां दो सीटें मिली हैँ। गोवा में कांग्रेस की लड़खड़ाती स्थिति को देखते हुए आने वाले समय में आप पंजाब की तर्ज पर कोई बड़ा उलटफेर कर दे तो इसमे कोई अतिशयोक्ति नहीं है।

Tags:    

Similar News