गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

राजस्थान में जारी सियासी खिलवाड़ अब एक बार फिर से तेज हो गया है। विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Update: 2020-07-31 13:12 GMT

जयपुर: राजस्थान में जारी सियासी खिलवाड़ अब एक बार फिर से तेज हो गया है। विधानसभा सत्र शुरू होने की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भाजपा के लोग अब विधायकों के रेट बढ़ाने लगे हैं।

ये भी पढ़ें:गौतमबुद्ध नगर में आज 133 नए कोरोना केस, अब तक कुल 5,203 मामले दर्ज

बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीट है। किसी भी पार्टी को राज्य में सरकार बनाने के लिए 101 विधायक की जरूरत होगी। राजस्थान में अभी कांग्रेस ने 102 विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी है। यानी पार्टी के पास निर्दलीय, बीटीपी, सीपीएम को मिलाकर कुल 102 विधायक है। वहीं बताया जा रहा है कि सचिन पायलट गुट के पास 3 निर्दलीय विधायक सहित 22 विधायक है, जबकि भाजपा गठबंधन के पास 75 विधायक है।

भाजपा पर बरसे गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब भाजपा पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। गहलोत ने कहा है कि भाजपा का चाल चरित्र अब कहाँ चला गया? गहलोत ने एक ट्वीट करके कहा है कि- भाजपा ने टीडीपी (तेलगु देसम पार्टी) के चार सांसदों को राज्यसभा के अन्दर रातों रात मर्जर करवा लिया। वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में 6 विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में तो वो मर्जर गलत है। तो फिर भाजपा का चाल चरित्र कहाँ गया?

गहलोत ने मायावती का नाम लिए बिना कहा कि बहनजी को भाजपा ने आगे कर रखा है और उन्हीं के इशारे पर वो बयानबाजी कर रही हैं। भाजपा जिस प्रकार से सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स का बेजा इस्तेमाल कर रही है वो सबको मालूम है। ऐसा तमाशा कभी नहीं देखा गया।

सीएम ने कहा कि विधानसभा सत्र में फ्लोर टेस्ट होगा या कोरोना पर होगी चर्चा या आर्थिक हालातों पर मंथन होगा, ये विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति तय करेगी।

अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी विधायकों के बारे में कहा कि जो लोग गए हैं, उनके बारे में पता नहीं किन-किन लोगों ने पहली किश्त ली है। कइयों ने पहली किश्त नहीं ली है, सो उन्हें वापस आना चाहिए। जब से 14 अगस्त को विधानसभा सत्र की तारीख आई है तबसे हॉर्स ट्रेडिंग की रेट बढ़ गई है। पहले 10, 15, 25 करोड़ की कीमत थी। अब अनलिमिटेड हो गई है। गहलोत ने कहा- भाजपा एक्सपोज हो गई है। भाजपा के नेता छिपकर दिल्ली जाते हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्लीः 31 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं बहाल नहीं होंगी- DGCA

राजनीतिक संकट की वजह से तनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हमेशा ऐसे ही खुश रहता हूं। उन्होंने जोड़ा कि राजस्थान देश की राजनीति का टर्निंग पॉइंट बन सकता है, अगर मीडिया साथ दे तो। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में वे विधायक भी आएं जो नाराज है, क्योंकि वे कांग्रेस के चिन्ह पर चुनाव जीते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News