बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस करने गई थी गिरफ्तार, हो गए फरार

बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पुलिस से बचकर अपने आवास से फरार हो गए। पुलिस कल यानी शनिवार को विधायक अनंत सिंह को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार करने पहुंची थी।

Update: 2019-08-18 03:44 GMT
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस करने गई थी गिरफ्तार, हो गए फरार

बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पुलिस से बचकर अपने आवास से फरार हो गए। पुलिस कल यानी शनिवार को विधायक अनंत सिंह को उसके सरकारी आवास से गिरफ्तार करने पहुंची थी। मगर अनंत सिंह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार किया है जो कि अनंत सिंह का करीबी है। छोटन पर 22 हत्या के मामले दर्ज हैं और कई दिनों से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: 20 अगस्त को BJP विधायक दल की बैठक

बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर ऊपर दर्जनों हत्या और हत्या के प्रयास में केस दर्ज हैं। अब इस बार बाहुबली विधायक की एक ऑडियो क्लीप वायरल हुई है जहां वो अपने सहयोगी के साथ मिलकर विरोधी की हत्या की साजिश रचते हुए सुनाई दे रहे हैं। जिसके लिए पुलिस ने विधायक का वाइस सैंपल भी लिया था।

यह भी पढ़ें: बिहार: इस विधायक के घर से मिली AK-47 और बम, जांच के लिए NIA की टीम रवाना

जिसके बाद पुलिस अनंत सिंह के सरकारी आवास उसे गिरफ्तार करने पहुंचीं तो घर के दरवाजे बंद थे। पुलिस के आने की खबर होते ही वो वहां से फरार हो गए। इससे पहले पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास पर छापेमारी की थी। जहां पुलिस ने एके-47 राइफल और ग्रेनेड भी बरामद की है। पुलिस ने इस पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Tags:    

Similar News