नीतीश कैबिनेट विस्तार: शाहनवाज हुसैन के साथ 17 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद आज बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया।  भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन के साथ कुल 17 नेताओं ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली।

Update: 2021-02-09 07:13 GMT
नीतीश कैबिनेट विस्तार: शाहनवाज हुसैन के साथ 17 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

पटना: आखिरकार लम्बे इंतज़ार के बाद आज बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया। भारतीय जनता पार्टी के शाहनवाज हुसैन के साथ कुल 17 नेताओं ने मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ली। बिहार में सरकार बनने के बाद लंबे वक्त से कैबिनेट विस्तार का इंतजार था।

इन मंत्रियों ने ली आज शपथ (क्रमानुसार)

1. शाहनवाज हुसैन - BJP

2. श्रवण कुमार – JDU

3. मदन सहनी - JDU

4. प्रमोद कुमार - BJP

5. संजय झा - JDU

6. लेसी सिंह - JDU

7. सम्राट चौधरी - BJP

8. नीरज सिंह - BJP

9. सुभाष सिंह-BJP

10.नितिन नवीन -BJP

11. सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय

12. सुनील कुमार - JDU

13.नारायण प्रसाद - BJP

14. जयंत राज - JDU

15. आलोक रंजन झा - BJP

16. जमा खान - JDU

17. जनक राम - BJP

बिहार मंत्रिमंडल के चेहरेः

नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में इस बार अधिकांश नए और युवा चेहरों को जगह मिली है, हालांकि कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो मंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिमंडल में पहली बार शाहनवाज हुसैन जैसे दिग्गज नेता को शामिल किया गया है। इसके अलावा जेडीयू ने भी अपने परंपरागत वोट बैंक को साधते हुए कुछ चेहरों को जगह दी है।

शाहनवाज ने उर्दू में मंत्री पद की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। शाहनवाज ने उर्दू में मंत्री पद की शपथ ली। शाहनवाज हुसैन के बाद श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

ये भी पढ़ें -शाहनवाज बनेंगे मंत्री! नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, ये नेता होंगे शामिल

ये नेता लेंगे नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ:

शपथ लेने वाले मंत्रियो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें संजय झा, सुनील कुमार, लेशी सिंह, सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण समारोह पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह भी शामिल होंगे। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मंत्री बनने वाले सदस्यों को बधाई दी।



भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू नाराज

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू नीतीश कैबिनेट के विस्तार से नाराज है। उन्होने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार सरकार में भाजपा कोटे से बने मंत्रियों को कम अनुभवी वाला बताया है। ज्ञानू ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अगड़ी जाति का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी से नाराज 12 से 13 विधायक उनके संपर्क में हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News