100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते : कह रहे हैं अनिल विज

00 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीतेगी। अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये विवादित ट्वीट किया है।

Update: 2017-11-06 07:17 GMT
100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते : कह रहे हैं अनिल विज

चंडीगढ़ : "100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का मुकाबला नहीं कर सकते। गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीतेगी।" अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये विवादित ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में हालांकि विज ने किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया है। लेकिन, माना जा रहा है कि विज के निशाने पर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल थे। खासकर चुनाव से पहले जिस तरह कांग्रेस हार्दिक पटेल और अन्य पाटीदार नेताओं के साथ हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है, यह ट्वीट उसी संभावित तालमेल पर तीखा तंज मालूम होता है।



कांग्रेस का पलटवार, कहा- बौखलाए चूहे

अनिल विज के इस ट्वीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है। उन्होेंने विज के ट्वीट का जवाब दिया। अपने कमेंट में उन्होंने बीजेपी नेता को बौखलाए चूहे लिखा।



गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव का ऐलान हो चुका है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों पर चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर (89 विधानसभा सीटों के लिए), जबकि दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर (93 विधानसभा सीटों के लिए) को होगा। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव 9 नवंबर को होंगे। गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों जगह वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें ... गुजरात चुनाव : कांग्रेस नहीं काटेगी विधायकों के टिकट, वफादारी पर राहुल का रिटर्न गिफ्ट

Tags:    

Similar News