BJYM के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का एलान, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी सूची

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को BJYM का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-07-14 15:06 GMT

पीएम नरेंद्र मोदी संग तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया)

National Office Bearers Of BJYM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में हुए मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) में भी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया तो अब पार्टी अपने संगठन को भी मजबूत करने का काम कर रही है। इस बीच बीजेपी की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युवा ब्रिगेड तैयार किया गया है।

बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जिसके मुताबिक तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य युवा नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। यहां देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी-

ये बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अनूप कुमार साहा (पश्चिम बंगाल), मधुकेश्वर देसाई (महाराष्ट्र), मनीष सिंह (बिहार), अर्पिता अपराजिता बड़जेना (ओडिशा), राम सतपुते (महाराष्ट्र), अभिनव प्रकाश (उत्तर प्रदेश) और नेहा जोशी (उत्तराखंड) को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय मंत्री में इनके नाम शामिल

राजू बिष्टा (पश्चिम बंगाल), रोहित चहल (दिल्ली) और वैभव सिंह (उत्तर प्रदेश) राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। जबकि श्याम राज (केरल), शहजादी सैय्यद (तेलंगाना), रवि भगत (छत्तीसगढ़), तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (दिल्ली), गौरव गौतम (हरियाणा), अरुण ज्योति हजारिका (असम) और निन्थोंजम मौगपोकंगंबा (मणिपुर) राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।

वहीं, बात करें युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष की तो इसकी जिम्मेदारी साई प्रसाद (तेलंगाना) को सौंपी गई है। जबकि कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी (दिल्ली), मीडिया प्रभारी अमनदीप सिंह (चंडीगढ़), सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार (हिमाचल प्रदेश), पॉलिसी एवं रिसर्च वरुण झावेरी (गुजरात) बनाए गए हैं। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News