Chandauli news : केन्द्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय बोले- विकास कार्यों के कारण दलगत भावना से उठकर चुना गया भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष

कहा, विधानसभा चुनाव में पुरानी जीत से भी बड़ी जीत हासिल कर फिर सत्ता में आएगी भाजपा

Report :  Ashvini Mishra
Published By :  Sushil Shukla
Update: 2021-07-04 03:11 GMT

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे (फोटो : सोशल मीडिया) 

चंदौली। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए स्थानीय सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे भी पार्टी कार्यालय पर रणनीति बनाने के लिए पहुंचे थे। हालांकि वह चुनाव से दो दिन पूर्व से ही क्षेत्र में डेरा डालकर भाजपा प्रत्याशी को जीत के लिए अमलीजामा पहनाने में जुटे थे। मतदान के दौरान चन्दौली जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री डटे रहे।

उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोगों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के विकास कार्यों से आकर्षित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान किया है। जिसका परिणाम रहा कि प्रदेश में अभी तक का सबसे अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष जीतने का रिकॉर्ड भी बीजेपी ने कायम किया है। यह मुख्यमंत्री योगी के कार्यकुशलता व विकास का परिणाम रहा है। जिला पंचायत का परिणाम आने वाले विधानसभा पर निश्चित प्रभाव डालेगा और पुरानी जीत से भी अधिक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापस आएगी।



'राहुल गांधी के अंदर राजनीतिक समझ कम'

उन्होंने राहुल गांधी के नौकरी छीनकर आत्मनिर्भर के बयान पर कहा कि राहुल गांधी का बयान भ्रम का शिकार है। आत्मनिर्भर की समझ उनको नहीं है। मोदी जी लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर देश को विश्व पटल पर आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना चाहते हैं। इसके लिए सभी पार्टी सहयोग में हैं। लेकिन राहुल गांधी के अंदर राजनीतिक समझ कम है। इसलिए उन्हें आत्मनिर्भर की परिभाषा समझानी पड़ेगी।

Tags:    

Similar News