अलविदा अमर सिंह: फूट-फूट कर रोई दोनों बेटियाँ, यहां पहुंचा इनका पार्थिव शरीर

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का एक अगस्त को अपराह्न निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए छतरपुर श्मशान घाट ले जाया गया।

Update: 2020-08-03 07:37 GMT
Amar Singh

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का एक अगस्त को अपराह्न निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए छतरपुर श्मशान घाट ले जाया गया। जहां पर उनकी दोनों बेटियों दिशा और दृष्टि दी अपने पिता अमर सिंह को मुखाग्नी दी। बता दें कि अमर सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिंगापुर में किडनी की बीमारी के इलाज के दौरान शनिवार को उनका 64 साल की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: UP में पुलिस पर फिर हमला: बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को कार से रौंदा, हालत गंभीर

विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा अमर सिंह का पार्थिव शरीर

सिंगापुर से विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा था। विवार को अमर सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से करीब 40 गाड़ियों से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पार्थिव शरीर को सीधा छत्तरपुर स्थित फार्म हाउस ले जाया गया। छतरपुर में 29 सेंट्रल फार्म हाउस में उनके शव को रखा गया।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: जांच पर मुंबई और बिहार पुलिस में जंग, कमिश्नर का चौंकाने वाला खुलासा

राजनाथ सिंह ने अमर सिंह को दी श्रद्धांजलि

वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उनके निवास पर पहुंचकर अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहां पहुंचकर राजनाथ सिंह ने अमर सिंह की बेटियों से भी मुलाकात की। राजनाथ सिंह के अलावा शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य कई लोग भी अमर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें: भूमि पूजन पर लखनऊ में बड़ी तैयारी, चौराहों पर लगेगें भगवान राम के चित्र-भगवा झंडे

दिल्ली के पावरफुल नेताओं में शामिल

बता दें कि एक जमाने में वह दिल्ली के पावरफुल नेताओं में शामिल थे। वह काफी समय तक मुलायम सिंह के करीबी रहे। पिछले दिनों उनके निधन की झूठी खबर चल जाने पर उन्होंने जिंदादिल इंसान की तरह कहा था टाइगर जिंदा है। लगभग सभी दलों में अमर सिंह के मित्र थे। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने ट्वीट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की थी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान की पाकिस्तान को धमकी: सुधर जाओ नहीं तो बुरा होगा अंजाम

मार्च महीने से लगातार बीमार थे अमर सिंह

अमर सिंह करीब छह महीनों से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। वो सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। मार्च महीने से वो लगातार बीमार थे। उस वक्त उनके मौत की भी अफवाह उड़ाई गई थी।



यह भी पढ़ें: जल्द मिलेगी खुशखबरी: युद्धस्तर पर हो रहा काम, इस वैक्सीन से बढ़ी उम्मीदें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News