डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले -जो डरा होता है वो गठबंधन करता है ,हम निडर है

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जो डरा होता है वो गठबंधन करता है। हम निडर है और अकेले बेबाकी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बदल रहे उत्तर प्रदेश को देखने हुए विपरीत विचार धारा के लोग डरे और घबराए हुए है।

Update: 2019-01-17 16:27 GMT

कानपुर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि जो डरा होता है वो गठबंधन करता है। हम निडर है और अकेले बेबाकी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बदल रहे उत्तर प्रदेश को देखने हुए विपरीत विचार धारा के लोग डरे और घबराए हुए है।सभी लोग मिलकर भी इस बात के लिए परेशान है कि मोदी और योगी का सामना कैसे करे।

यह भी पढ़ें.....दिनेश शर्मा ने दी मायावती-डिंपल को जन्मदिन की बधाई, सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पर बरसे

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गुरुवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पुस्तक विमोचन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि एक छोटी सी बच्ची योगिता मिश्रा ने नारेंद्रोदय से राष्ट्रोदय पुस्तक का लेखन किया है।पुस्तक में लिखी बातें देश के युवा की सोच को दर्शाता है।

सपा बसपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि पिछली बार जब ये मिले थे तब भी हमसे हार गए थे।उस वक्त हमारी किसी भी प्रदेश में सरकार नहीं थी। आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।11 करोड़ 27 लाख सदस्य है और 16 राज्य में हमारी सरकार है। तब में और अब में बहुत अंतर है सब मिलकर लड़े थे तब भी हमसे पीछे थे। कुछ अंक गणित लगाया गया था सीटो का जिसकी वजह से हम सरकार नही बना पाए थे।

यह भी पढ़ें.....दिनेश शर्मा ने कहा, नकल माफियाओं के खिलाफ होगी एनएसए के तहत कार्रवाई

उन्होंने कहा कि यह देश बड़ी मुश्किल से मजबूती के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है आज हमारी जीडीपी 7.06 से ऊपर पहुंच चुकी है। दुनिया कह रही है कि भारत सुपर पावर की तरफ बढ़ रहा है इसका कारण है देश में एक मजबूत प्रधानमन्त्री का होना।देश और प्रदेश जिस तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। 60 हजार करोड़ रूपए का इन्वेस्टमेंट हो जाना और डेढ़ लाख करोड़ रूपए के इन्वेस्टमेंट के लिए सहमती देना इस बात का संकेत देता है कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। उस उत्तर प्रदेश जिसको अपराधोें के लिए जाना जाता था ,जिसे जातिवाद के लिए जाना जाता था उस प्रदेश को उद्योगपति सबसे सुरक्षित पूंजी निवेश के लिए देख रहे है।

Tags:    

Similar News