BJP-Congress Income: पार्टियों की कमाई और खर्च में बीजेपी टॉप पर, देखें अनुदान, दान और योगदान का आंकड़ा

BJP-Congress Income: चुनाव आयोग द्वारा जारी राजनीतिक दलों की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, BJP ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 1,917.12 Cr. प्राप्तियां और 854.46 Cr. खर्च दिखाया है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2023-01-20 11:27 GMT

BJP-Congress Income DATA: चुनाव आयोग द्वारा जारी राजनीतिक दलों की वार्षिक रिपोर्ट (Annual Report of Political Parties) के अनुसार, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 1,917.12 करोड़ रुपए की प्राप्तियां और 854.46 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया है। इसने चुनावी बॉन्ड (Electoral Bonds) के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त किया। कांग्रेस ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपए और प्राप्तियां 541.27 करोड़ रुपए बताई हैं। इसने 347.99 करोड़ रुपए का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है।

बीते 5 साल में सबसे ज्यादा खर्च

साल 2019 से 2020 वित्तीय वर्ष में पिछले पांच वर्षों में पार्टियों द्वारा सबसे अधिक आय और खर्च देखा गया। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में भाजपा की आय 3,623.28 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। उस साल इसने अपना खर्च 1,651.02 करोड़ रुपये बताया था। कांग्रेस ने भी अपनी आय में 682.2 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी, जबकि उसका खर्च 998.15 करोड़ रुपये था।

आय में उतार चढ़ाव

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि दोनों पक्षों यानी भाजपा और कांग्रेस की आय और व्यय में उतार-चढ़ाव रहा है। चुनाव वर्ष के अलावा, वर्ष 2017-18 में भाजपा की आय अपेक्षाकृत अधिक 1027.3 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष 2018-2019 में यह सबसे कम 241 करोड़ रुपए थी।

भाजपा की आय और व्यय

2017 - 18 : आय 1027.3 करोड़, व्यय : 758.4 करोड़

2018 - 19 : आय 241 करोड़, व्यय 100.5 करोड़

2019 - 20 : आय 3623.28 करोड़, व्यय 1651.02 करोड़

2020 - 21 : आय 752.33 करोड़, व्यय 620.39 करोड़

2021 - 22 : आय 1917.12 करोड़, व्यय 854.46 करोड़

कांग्रेस का हिसाब

2017 - 18 : आय 199.15 करोड़, व्यय 197.43 करोड़

2018 - 19 : आय 469.92 करोड़, व्यय 918 करोड़

2019 - 20 : आय 682.2 करोड़, व्यय 998.15 करोड़

2020 - 21 : आय 285.7 करोड़, व्यय 209 करोड़

2021 - 22 : आय 400.41 करोड़, व्यय 541.27 करोड़ रुपये।

Tags:    

Similar News