योगी के मंत्री ने कांग्रेस को कहा छिपकली, घोटाले कर महापुरुषों के पीछे छुप जाती है

Update: 2017-11-21 20:09 GMT

रायबरेली : यूपी निकाय चुनाव में योगी सरकार के मंत्रियो के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे। रायबरेली में बीजेपी उम्मीदवार सोनिया रस्तोगी का प्रचार करने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और सुरेश पासी शहर के फिरोज गांधी कालोनी पहुंचे।

यहां सुरेश पासी ने कांग्रेस की तुलना छिपकली से की।

ये भी देखें: कांग्रेस बोली- सिर्फ ‘ब्रह्मा’ मोदी जानते हैं कब होगा संसद सत्र

मंत्री ने कहा, जिस प्रकार छिपकली रात के उजाले में कीड़े खा कर दिन में किसी फोटो के पीछे छुप जाती है। उसी तरह कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटाले कर महापुरुषों के पीछे छुप जाती है।

सपा पर हमला करते हुए मंत्री सुरेश पासी ने कहा की अखिलेश यादव झूठ बोलने के चैम्पियन है इसलिए सपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। पत्रकारों ने जब भ्रष्टाचार के सवाल दागे तो मंत्री भड़क उठे और बोले कि आप उनके साथ है क्या?

Tags:    

Similar News