बिहार भूचाल पर मायावती बोलीं- मोदी सरकार में लोकतंत्र का भविष्य खतरे में

बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से भारती जनता पार्टी (बीजेपी) विरोधी दल सकते मे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने इसे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत बताते हुए कहा है कि इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। इसका नुकसान जनता को होगा।

Update: 2017-07-27 09:00 GMT
बिहार भूचाल पर मायावती बोलीं- मोदी सरकार में लोकतंत्र का भविष्य खतरे में

लखनऊ: बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम से भारती जनता पार्टी (बीजेपी) विरोधी दल सकते मे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने इसे लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत बताते हुए कहा है कि इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। इसका नुकसान जनता को होगा।

मणिपुर और गोवा के बाद अब बिहार की राजनीति इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार में लोकतंत्र का भविष्य खतरे में है। सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें ... नीतिश कुमार के गले की हड्डी बना लालू का ऑडियो टेप, ऐसे गरमा गई बिहार की सियासत

नीतीश के बिहार में महागठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने पर मायावती ने बयान जारी कर कहा है कि यह बिहार की जनता के साथ धोखा और विश्वासघात है।

यह भी पढ़ें ... सुशील मोदी ने लिखी बिहार में बड़े राजनीतिक बदलाव की पटकथा

जनता ने कथित मोदी लहर के विरूद्ध बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी को करारी मात दी थी। धर्मनिरपेक्ष दलों के महागठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया था। जिसका सम्मान अगले पांच सालों तक किया जाना चाहिए था, पर ऐसा नहीं किया गया। इसे सही मानना मुश्किल है।

उन्होंने कहा है कि मणिपुर और गोवा में लोकतंत्र की हत्या के बाद अब बिहार में जो कुछ हुआ, वह प्रतिपक्ष के खिलाफ सरकारी मशीनरी के जबर्दस्त दुरूपयोग का परिणाम कहा जाएगा क्योंकि बीजेपी ने प्रतिपक्षी नेताओं को भ्रष्ट साबित करने का खुला अभियान चलाया हुआ है, जो निंदनीय है।

Similar News