5वीं बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक

विधानसभा और लोक सभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी गुरुवार को शपथ लेंगे। वही आज नवीन पटनायक  ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उधर पेमा खांडू भी आज अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Update: 2019-05-29 04:26 GMT

भुवनेश्वर: विधानसभा और लोक सभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी गुरुवार को शपथ लेंगे। वही आज नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उधर पेमा खांडू भी आज अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं, जिसमें नवीन पटनायक की बीजेडी ने एकतरफा जीत हासिल की है।

ये भी देंखे:जम्मू: नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न करने के आरोप में केंद्रीय बल का कर्मी गिरफ्तार

नवीन पटनायक का शपथ ग्रहण...

पिछले करीब दो दशक से ओडिशा में सत्ता संभाल रहे नवीन पटनायक का जादू एक बार फिर चुनाव में चला। 147 विधानसभा सीटों वाले ओडिशा में बीजू जनता दल को कुल 105, बीजेपी को 27, कांग्रेस को 13, सीपीएम को 1 सीटें हासिल हुईं।

आज नवीन पटनायक शपथ लेंगे, ऐसे में नज़र इसपर भी होगी कि उनके मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है। वहीं लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 8 सीटें मिलीं। बीजू जनता दल ने 13 सीटों पर जीत हासिल की।

ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव हुए हैं, जिसमें नवीन पटनायक की बीजेडी ने एकतरफा जीत हासिल की है।

ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सिफारिश पर मंगलवार को 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री एवं नौ को राज्य मंत्री नियुक्ति किया।

ये भी देंखे:बाराबंकी: जहरीली शराब से अब तक 17 की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

राजभवन की ओर से दी गयी सूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक्जिविशन ग्राउंड में कल सुबह साढ़े दस बजे आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

पटनायक के नये मंत्रिमंडल में परमानंद नायक, टुकुनी साहू, समीर दास, नवकिशोर दास, पद्मिनी दियान, रघुनंनदन दास, दिव्यशंकर मिश्र, जगन्नाथ सड़ाका, ज्योतिप्रकाश पाणिग्रही और तुसारकांती बेहरा के रूप में दस नए चेहरे होंगे।

रणेंद्र प्रताप स्वैन, विक्रम केशरी अरुखा, प्रफुल्ल मलिक, निरंजन पुजारी, पद्मनाभ बेहरा, प्रताप जेना, अरूण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, सुशांत सिंह, नविकिशोर दास और टुकनी साहू को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया है।

वहीं अशोक चंद्र पांडा, समीर रंजन दास, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही, दिव्यशंकर मिश्र, प्रेमानन्द नायक, रघुनंदन दास, पद्मिनी दियान, तुसारकांती बेहरा और जगन्नाथ सड़ाका राज्य मंत्री होंगे।

ये भी देंखे:डॉक्टर पायल तडवी सुसाइड केस के तीनों आरोपी गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एस एन पात्रो को ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की संभावना है। वहीं प्रमिला मलिक को सरकारी की मुख्य सचेतक नियुक्त किया जा सकता है।

(भाषा)

Tags:    

Similar News