गांधी परिवार का प्रज्ञा ठाकुर पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी ने बताया आतंकी

बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को कथित तौर पर देशभक्त बता दिया है इसके बाद राजनीतिक तूफान आ गया है। साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है।

Update: 2019-11-28 07:46 GMT

नई दिल्ली: बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को कथित तौर पर देशभक्त बता दिया है इसके बाद राजनीतिक तूफान आ गया है। साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है और उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को आतंकी बताया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया, भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है।

यह भी पढ़ें...गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा को मिली ये बड़ी सजा, पार्टी से निकाल सकती है BJP



इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मैं उस महिला के बारे में नहीं बोलना चाहता। यह आरएसएस और बीजेपी की आत्मा में है। वह कहीं ना कहीं से निकलेगा। वह गांधी जी की कितनी भी पूजा करें। उनकी आत्मा संघ की है। मैं अपना समय खराब नहीं करना चाहता। उनके ऊपर एक्शन लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें...साध्वी प्रज्ञा के बयान पर संसद में जमकर हंगाम, राजनाथ सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

बुधवार को लोकसभा में संसद में चर्चा दौरान साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को कथित तौर देशभक्त कहा था, लेकिन हंगामा मचने के बाद इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया था। लेकिन तबतक इसपर राजनीतिक तूफान उठ चुका था।

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कहा कि उन पर जो बोलना है, वह पार्टी बोल चुकी है।

प्रियंका गांधी का हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोडसे को देशभक्त बताने प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि आज देश की संसद में खड़े होकर बीजेपी की एक सांसद ने गोडसे को देशभक्त बोल ही दिया। अब प्रधानमंत्री जी (जिन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई) से अनुरोध है कि दिल से बता दें कि गोडसे के बारे में उनके क्या विचार हैं? महात्मा गांधी अमर हैं।'

यह भी पढ़ें...जब चिदंबरम ने पूछा- क्या कार्ति का पिता होने की वजह से हूं जेल में



कांग्रेस की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि भाजपा की घृणित सोच तले आतंकवादी प्रज्ञा ठाकुर का दुस्साहस भाजपा की गोडसेवादी विचारधारा का परिचायक है। पीएम मोदी की चुप्पी इसे बढ़ावा देने वाली है। ऐसी विध्वंसक सोच हमारी महान संसदीय परंपरा के लिए खतरा है।



प्रज्ञा ठाकुर की सफाई

प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है किन्तु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता पलभर के बवंडर मे लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।

यह भी पढ़ें...उद्धव के साथ ये मंत्री पद की लेंगे शपथ, जानिए कौन होगा डिप्टी CM



Tags:    

Similar News