सपा नेता रामगोपाल यादव ने साधा मोदी-योगी सरकार पर निशाना 

Update: 2018-01-19 13:44 GMT

फिरोजाबाद : समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का जीएसटी लाना गलत था। पहले कहा गया था सारे देश मै एक तरह का टैक्स लगेगा। लेकिन सरकार ने गुजरात में बदलाव किया। ऐसा नहीं करते तो गुजरात में चुनाव हार जाते। एक टैक्स पूरे भारत में होना चाहिए जो इन्होंने नहीं किया।

ये भी देखें: CII ने कहा- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस को लाएं जीएसटी के दायरे में

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पदमावत पर सपा नेता ने कहा कि भाजपा हर मुद्दे को सांप्रदायिक करना चाहती है। हम जब पढ़ते थे तब बीए में मलिक मुहम्मद जायसी के बारे में पढ़ा था। वो एक कवि थे। जिन्होंने एक नाटक लिखा। जिसका नाम पदमावत था। उसकी फिल्म बनी है।

यादव ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि जब हमारी सरकार गई तब पीडब्लूडी का बजट 80 हजार था। अब बजट 16 हजार है। आखिर इतने रुपये में गड्ढे भर जाएंगे। वो अपना पेट भर रहा है।

सपा नेता ने कहा हम 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। लॉ एंड ऑडर के सवाल पर उन्होंने कहा जब मंत्रियों के घर अपराधी रहेंगें तो लॉ एंड ऑडर कहां अच्छा होगा।

 

Tags:    

Similar News