सड़क पर आया सैफई का कलह, होर्डिंग्स से आउट हुए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव

सपा ने शहर में दशहरा-दीवापली की शुभकामनाओं वाले बडे-बड़े होर्डिंग्स लगाए हैं। ये होर्डिंग भी पार्टी की अंदरूनी कलह की कहानी कह रहे हैं। इन पर सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा.दिलीप यादव के साथ मुलायम, अखिलेश और रामगोपाल यादव की फोटो तो हैं, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव होर्डिंग से गायब हैं।

Update: 2016-10-08 11:47 GMT

फिरोजाबाद: समाजवादी पार्टी के कुनबे में चल रहे सियासी घमासान का असर फ़िरोज़ाबाद जिले में साफ साफ दिखाई दे रहा है। दशहरा-दीपावली की शुभकामनाओं के लिए शहर भर में लगाए गए पोस्टर-होर्डिंग्स सैफई परिवार के इसी घमासान से जोड़ कर देखे जा रहे हैं। पोस्टरों से शिवपाल यादव की तस्वीर गायब हैं, जबकि वह सपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

शिवपाल आउट

-फिरोजाबाद शहर में नवरात्र, दशहरा और दीवापली की शुभकामनाएं देने वाले सपा के बडे-बड़े होर्डिंग्स-पोस्टर्स लगाए गए हैं।

-सड़कों-चौराहों के अलावा सपा के जिला कार्यालय पर लगे होर्डिंग भी पार्टी की अंदरूनी कलह की कहानी कह रहे हैं।

-इन होर्डिंग्स में सांसद अक्षय यादव और एमएलसी डा.दिलीप यादव के अलावा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामगोपाल यादव की फोटो भी लगी हैं।

-होर्डिंग पर न तो शिवपाल का फोटो है न नाम। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का होर्डिंग से गायब होना पार्टी में चर्चा का विषय बन गया।

सड़क पर आई कलह

-इसको सैफई परिवार में चल रही जंग से जोड़ कर देखा जा रहा है।

-सांसद रामगोपाल के समर्थकों ने शिवपाल यादव को होर्डिंग्स से आउट कर यह संदेश दिया है कि इस जिले में रामगोपाल यादव का ही वजूद है।

-पार्टी के एक स्थानीय नेता राजनारायण ने इसे छपाई की गलती बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।

-लेकिन एक स्थानीय निवासी ने कहा कि इससे सपा की कलह खुल कर सामने आ गई है। पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Tags:    

Similar News