ठाकरे की पार्टी ने शुरू की दादागिरी, लोगों के साथ कर रही ये काम, पुलिस दे रही साथ

राज ठाकरे से कौन नहीं वाकिफ़ है। हर कोई राज ठाकरे को जानता है और उनके कारनामें भी। अब नया कारनामा है उनकी राजनीतिक पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का

Update: 2020-02-22 10:36 GMT

राज ठाकरे से कौन नहीं वाकिफ़ है। हर कोई राज ठाकरे को जानता है और उनके कारनामें भी। अब नया कारनामा है उनकी राजनीतिक पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का। पुणे में ठाकरे की पार्टी मनसे के कार्यकर्ता लोगों से नागरिकता के सबूत मांग रहे हैं। मनसे के कार्यकर्ता शहर के उन इलाकों में जा रहे हैं, जहां कथित रूप से बांग्लादेशी रहते हैं और उनसे उनकी नागरिकता का प्रमाण मांग रहे हैं।

पुलिस भी दे रही साथ

जानकारी के अनुसार मनसे के कार्यकर्ता पुणे शहर के धनकवड़ी इलाके में बड़ी संख्या में किराये पर रह रहे लोगों के पास गये और उनसे भारतीय नागरिक होने के सबूत मांगे। जो लोग अपने दस्तावेज मनसे कार्यकर्ताओं को दिखाते हैं उनकी सत्यता की जांच के लिए पुलिस अधिकारी भी इनके साथ रहते हैं। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस: भारतीयों के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा चीन

मनसे के पुणे शहर प्रमुख अजय शिंदे ने जानकारी देकर बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से मनसे के कार्यकर्ता उन इलाकों में रहने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं जहां इन्हें लगता है कि बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले में कार्यकर्ताओं का साथ दे रही है।

ठाकरे ने दी थी चेतावनी

बीती 9 फरवरी को महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने CAA-NRC के समर्थन में एक विशाल रैली की थी। रैली में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अवैध बांग्लादेशियों को शहर से बाहर करने की मांग की थी। ठाकरे ने कहा कि घुसपैठियों को देश से बाहर निकालकर देश को साफ-सुथरा किया जाना चाहिए। राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर कुछ लोग सिर्फ शक्ति प्रदर्शन करने के लिए सीएए-एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- तो इस वजह से ट्रंप नहीं कर पाएंगे ताज का दीदार! जानें पूरा मामला

Tags:    

Similar News