उपचुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष समेत दो वरिष्ठ सपा नेता भाजपा में शामिल

जलालपुर में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी(सपा) को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तगड़ा झटका दिया है। सपा के तीन वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को भाजपा का झण्डा थाम लिया।

Update: 2023-08-05 11:54 GMT

अम्बेडकरनगर: जलालपुर में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी(सपा) को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तगड़ा झटका दिया है। सपा के तीन वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को भाजपा का झण्डा थाम लिया।

जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मालीपुर बाजार में स्थित मोतीलाल इंटर कालेज में आयोजित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की चुनावी जनसभा के दौरान इन नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू का नाम प्रमुख है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला करारा हमला, कही ये बड़ी बात

इसके अलावा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य कृष्ण कुमार मिश्र उर्फ पप्पू तथा चार बार जिला पंचायत सदस्य व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य विंध्याचल सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

इसके अलावा दर्जन भर से अधिक ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। सुधीर सिंह मिंटू के भाजपा में शामिल होने से सपा के साथ -साथ पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को भी बड़ा झटका लगा है।

सुधीर सिंह को राममूर्ति का बेहद खास माना जा रहा था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें...शिवपाल यादव ने ‘प्रसपा’ के समाजवादी पार्टी में विलय की खबरों पर दिया ये बड़ा बयान

 

Tags:    

Similar News