तौकीर रजा-आजम खां को भाजपा के इन दो नेताओं ने लिया निशाने पर, कही ये बड़ी बात

UP Politics News: बीजेपी विधायक कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आजम खान (Azam Khan) पर साधा निशाना। वहीं बीजेपी (BJP) के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा को दी बड़ी चुनौती।

Published By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-04-23 04:03 GMT

मौलाना तौकीर रजा - आज़म खान (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

UP News : उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद को लेकर चल रही राजनीति के बीच भाजपा के दो नेताओं ने मुस्लिम धर्म गुरू तौकीर रजा (Tauqeer Raza) और सपा नेता मो आजम खां (Azam Khan) को बडी चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा ही देश की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी है। एक तरफ जहां भाजपा विधायक कुवंर माधवेन्द्र सिंह (BJP MLA Kunwar Madhavendra Singh) ने आजम खां के लिए कहा कि भाजपा गंगोत्री है और आजम खान जैसे नेता को गंगा नहाकर इसमें शामिल हो जाना चाहिए।

वहीं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप (Narendra Kashyap) ने तौकीर रजा को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां योगी सरकार का बुलडोजर है। किसी को भी देश या प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं मिलेगी। जो कोई प्रदेश के अमन-चैन  को खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।    

तौकीर रजा के बयान पर नरेंद्र कश्यप ने दी प्रतिक्रिया

उल्लेखनीय है कि गत दिनों मुस्लिम धर्मगुरु कांग्रेस नेता मौलाना तौकीर रजा का एक विवादित बयान आ चुका है। इसी पर नरेन्द्र कश्यप ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा की राजनैतिक दुकान बंद हो चुकी है।  यूपी में उनकी नफरत भरे बयान की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि तौकीर रजा ने जो भड़काऊ बयान दिया है।  उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी तौकीर रजा के बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें मालूम होना चाहिए कि यूपी की जनता समझदार है। उनके बहकावे में अब नहीं आने वाली है। यूपी में योगी सरकार है। यहां अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कार्रवाई होती है।

वहीं सीतापुर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री मो आजम खां पर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने हमारी पार्टी गंगोत्री है। अगर आजम खान गंगा स्नान करके भारत माता की जय करें, तो भाजपा में उनका स्वागत है। हरदोई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी स्वयं गंगोत्री है।  ऐसे मौके पर आजम खान गंगा नहाकर इसमें शामिल हो जाना चाहिए।  

Tags:    

Similar News