Cabinet Minister Surya Pratap Shahi: सूर्य प्रताप शाही बने कैबिनेट मंत्री, आइये जाने इनके बारे में

Cabinet Minister Surya Pratap Shahi: शाही ने दो बार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा की है।

Published By :  Praveen Singh
Update: 2022-03-25 11:15 GMT

Cabinet Minister Surya Pratap Shahi

Cabinet Minister Surya Pratap Shahi: सूर्य प्रताप शाही उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वे देवरिया जिले की पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य है। शाही ने दो बार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा की है। वे 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आई इंदिरा लहर के बावजूद 1984 में चुनाव जीतने वाले प्रतिष्ठित नेताओं में से एक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार 1991 में प्रदेश के गृह मंत्री के रूप में सेवा की, 1992 में उन्होने स्वस्थ्य मंत्री का कार्यभार भी सभाला।

1997 में कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रालय का पदभार संभाला था। वे उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। एक बार फिर से पथरदेवा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सूर्य प्रताप शाही ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 28 हजार से ज्यादा मतों से मात दी है इस सीट पर दो ब्राह्मण महारथी आमने-सामने थे। पिछले चुनाव में बीजेपी से लड़े सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार शाकिर अली को हराया था।

Tags:    

Similar News