Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Punjab News: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके गांव बादल में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अंतिम संस्कार के लिए उनके किन्नू के बाग में मैदान समतल किया गया है। इस मैदान पर करीब 50 फीट लंबा व 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है।

Update: 2023-04-27 11:12 GMT
Former Punjab CM Parkash Singh Badal (Photo: Social Media)

Punjab News: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके गांव बादल में अंतिम संस्कार कर दिया। चंडीगढ़ से पार्थिव देह लेकर काफिला रात साढ़े आठ बजे के करीब गांव बादल पहुंचा। गुरूवार को दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार के लिए घर से शव यात्रा शुरू हुई। घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अंतिम संस्कार के लिए उनके किन्नू के बाग में मैदान समतल किया गया था। इस मैदान पर करीब 50 फीट लंबा व 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा तैयार किया गया है। इसी चबूतरे को बाद में स्मारक में बदल दिया जाएगा। यहां प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार हुआ।

अंतिम संस्कार में भारी भीड़

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों ने पहुंच कर श्रद्धांजलि देने के साथ अपना शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसमें शिरोमणि अकाली दल के नेताओं सेहत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा अन्य कार्यकर्ता और उनके रिश्तेदार भी पूरे देश भर से बादल गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार स्थल के पास ही खाली खेतों में पार्किंग का भी बड़ा प्रबंध किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार के दौरान के दौरान ट्रैफिक यातायात में बाधा न पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से गांव में रूट डायवर्ट किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री का शव गांव में पहुंचने पर भारी संख्या में इकट्ठे हुए लोगों ने अंतिम दर्शन किए। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की थी।

अंतिम संस्कार के मौके पर अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, जेएंडके के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एनसीपी चीफ शरद पवार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शोक जताने पहुंचे।

बादल के समर्थकों की आंखों से नहीं रुक रहे आंसू

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर बाद एक बजे पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पंजाब में हिंदू-सिख एकता के अग्रदूत कहे जाते बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पिछले हफ्ते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Tags:    

Similar News