Punjab के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, PM मोदी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Prakash Singh Badal Dies: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया। वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को गहन चिकित्सा इकाई (CEO) में रखा गया था।

Update: 2023-04-25 21:21 GMT
प्रकाश सिंह बादल और पीएम मोदी (Social Media)

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का देहांत हो गया। प्रकाश सिंह बादल बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हाल के महीनों में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल में आईसीयू में रखा गया था। डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखे थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद हफ्ते भर पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती कराया गया था।

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह मोहाली से बठिंडा उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। वहां से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बता दें, वरिष्ठ अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी निकटता जगजाहिर थी। पीएम मोदी जब भी उनसे मिलते उनके चरण स्पर्श ही करते थे। हालांकि, संभावना जताई जा रहे है कि पीएम मोदी उनके अंतिम दर्शन करने पंजाब जा सकते हैं। फ़िलहाल इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

ICU में थे भर्ती

सोमवार को अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि, 'प्रकाश सिंह बादल अब भी ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।' हालांकि, अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य में मामूली सुधार की बात कही गई थी। उन्होंने ये भी कहा था कि अगले कुछ दिनों तक शिअद के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार होना जारी रहता तो उन्हें एक निजी वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता था। लेकिन, मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

8 दिसंबर 1927 को हुआ था जन्म

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के एक छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने संघर्ष करते हुए बड़ा राजनीतिक कद हासिल किया।

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'श्री प्रकाश सिंह बादल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैंने उनके साथ कई दशकों तक निकटता से बातचीत की है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे हमारी कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।'

Tags:    

Similar News