UP Nikay Chunav Voting: इमरान मसूद ने कहा- सहारनपुर में हो रही लोकतंत्र की हत्या

UP Nikay Chunav Voting: बसपा पश्चिम प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं उत्तराखंड प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि यदि ऐसा ही करना है तो खासकर भाजपा को ही निर्विरोध जीता हुआ बता दिया जाता।

Update:2023-05-04 20:32 IST
Up Nikay Chunav Voting

Saharanpur News: बसपा नेता इमरान मसूद ने कहा है कि सहारनपुर में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पुलिस प्रशासन पर वोट ना डलवाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दो-तीन आईडी होने के बावजूद मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें वहां से भगाया जा रहा है। जबकि वह अपनी आईडी लेकर जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है।

उनका कहना है कि प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है। वह इस बारे में चुनाव पर्यवेक्षक को अवगत करा चुके हैं, जिलाधिकारी को बता चुके हैं। सभी आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मंडी समिति, लॉर्ड महावीरा, जेबीएस मुस्लिम इंडस्ट्रियल स्कूल, इस्लामिया स्कूल, इस्लामिया इंटर स्कूल आदि ऐसे कई क्षेत्र हैं, जहां पर वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है। बसपा पश्चिम प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं उत्तराखंड प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि यदि ऐसा ही करना है तो खासकर भाजपा को ही निर्विरोध जीता हुआ बता दिया जाता। भाजपा का नगरीय निकाय चुनाव में खराब हाल होना है और इसी से बौखलाकर यह सभी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

सहारनपुर में पकड़े गए नौ फर्जी मतदाता, छह महिलाएं भी शामिल

निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जनपद के थाना मंडी क्षेत्र में जैन इंटर कालेज में फर्जी मतदान करते हुए छह महिलाओं और तीन पुरुष सहित कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों पर कुछ महिलाएं व पुरुष फर्जी आधार कार्ड को लेकर पकड़े गए हैं। उनके लिए हम लोग जो भी नियम संगत कार्रवाई है, वह करवा रहे हैं। इनके पास से जो संदिग्ध आईडी कार्ड बरामद हुआ, उसका भी हम लोग वेरिफिकेशन करवा रहे हैं। सहारनपुर प्रशासन निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर कटिबद्ध है और अभी तक किसी भी मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की अप्रत्यक्ष सूचना नहीं है। जितने भी संवेदनशील अति संवेदनशील बूथ हैं, उन सभी की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इसके अलावा अभी तक पांच ईवीएम खराब हुई थीं। वह ठीक हो गई हैं, कहीं पर भी कोई मतदान की लेकर समस्या नहीं है।

Tags:    

Similar News