तौबा ये मतवाली चाल, गाय को ऐसा करते देख मॉडल भी हुए हैरान

मानो वह किसी मॉडल की तरह स्टेज पर कैटवॉक कर रही है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गाय एक-एक स्टेप इतना बारीक रख रही  कि कोई भी देख हैरान रह जाए।

Update: 2021-02-27 11:45 GMT
Cow Catwalk Video: गाय ने किया ऐसा दमदार Catwalk, बड़ी-बड़ी मॉडल्स फेल... इससे पहले भैंस का फिल्मी गाने पर डांस करता वीडि

लखनऊ: गाय को वेद पुराणों मे पूज्यनीय माना गया है। गाय सीधी प्रकृति की होती है। बिना छेड़े हमला भी नहीं करती है। आपने आपने आसपास कई गायो को देखा होगा, लेकिन ऐसी गाय नहीं देखी होगी जो कैटवॉक करें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो आपका मनोरंजन करने के लिए काफी है।

रैंपवॉक देखा होगा, लेकिन गाय का कैटवॉक नहीं..

रैंप वॉक करते हुए अक्सर आपने मॉडलों के टीवी या सोशल मीडिया या लाइव देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय का कैटवॉक देखा है। अगर नहीं तो अब देख लीजिए। आजकल सोशल मीडिया पर रोज कुछ ना कुछ देखने को मिलता है। जो हमारे दिन अच्छा बनाता है। अब सोशल मीडिया पर गाय अपनी दमदार अकड़ के साथ कैटवॉक करते देख सकते हैं।

 

यह पढ़ें....संत रविदास जयंती: धर्मेंद्र प्रधान और प्रियंका के बाद अखिलेश पहुंचे रविदास मंदिर

गाय की तुलना सुपर मॉडल से

 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय को सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है,जैसे कोई मॉडल कैटवॉक कर रही हो। वीडियो में भूरी और सफेद रंग की गाय सड़क के बीच चलते हुए अपना सिर हिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि उसके पीछे अन्य गायों को इसके साथ चलते देखा जा रहा है। इस छोटे से क्लिप को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स गाय की तुलना सुपर मॉडल से कर रहे हैं।

 

Full View

कुछ लोगों का कहना है कि यह चोट या संक्रमण के कारण ऐसा हो सकता है। सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हम अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते। उनमें से ज्यादातर वीडियोज जानवरों के भी होते हैं जो काफी मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय कैटवॉक करते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो देखकर आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे।

एक-एक स्टेप इतना बारीक

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस गाय के वीडियो में रोड पर चल रही गाय की चाल काफी मजेदार है गाय की चाल को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह किसी मॉडल की तरह स्टेज पर कैटवॉक कर रही है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि गाय एक-एक स्टेप इतना बारीक रख रही कि कोई भी देख हैरान रह जाए।

 

यह पढ़ें....मालामाल मोदी सरकार: FASTag से हुई 100 करोड़ की कमाई, NHAI ने दी जानकारी

लाएं चेहरे पर मुस्कान

इससे पहले हाथी का और भैंस का फिल्मी गाने पर डांस करता वीडियो सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। , बेजुबां जानवरों की मस्ती मायूस लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। आप भी देखें ये वीडियो और अपना दिन बना लें।

Tags:    

Similar News