दिखा असली बाहुबली: कंधे पर उठा लेता हैं भैंस-घोड़ा, देखकर रह जाएंगे दंग

क्या आपने कभी किसी शख्स को अपनी पीठ या कंधे पर किसी जानवर को उठाते देखा है? नहीं न, तो इस वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा, वो दंग रह गया।

Update: 2021-03-09 09:16 GMT
दिखा असली बाहुबली: कंधे पर उठा लेता हैं भैंस-घोड़ा

नई दिल्ली: क्या आपने कभी किसी शख्स को अपनी पीठ या कंधे पर किसी जानवर को उठाते देखा है? नहीं न, तो इस वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा, वो दंग रह गया। जिसमें एक शख्स अपने कंधे पर एक भैंस को इतनी आसानी से उठा लेता है जैसे वो किसी बच्चे को उठा रहा हो।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये शख्स यूक्रेन का बताया जा रहा है। इस शख्स का नाम Dmytro khaladzhi है। भरपूर ताकत और आत्मविश्वास से भऱा ये शख्स सिर्फ भैंस ही नहीं, ऊंट और अन्य भारी भरकम जानवरों को भी अपने कंधे पर बड़ी ही आसानी से उठा लेता हैं। इनके इस कारनामे को देखकर यूजर्स इनके दीवाने हो गए।

ये भी देखिये: जानिए क्या है अफ्रीकी स्वाइन फीवर, जो एशिया के लाखों सूअरों की ले जा रहा जान

यूजर्स को भाया वीडियो

Dmytro khaladzhi ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अपने कारनामे के कई वीडियो शेयर किए है जिसे यूजर्स काफी पसंद करते है। इनके इस टैलेंट की वजह से इंस्टाग्राम पर 12 हजार से भी ज्य़ादा लोग इन्हें फॉलो करते है। कोई इन्हें भीम बुलाता है, तो कोई बॉडी बिल्डर।

63 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

जानकारी के मुताबिक Dmytro khaladzhi एक सर्कस में काम करते हैं और वह एक हाथ 150 किलो से अधिक का वजन उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इनके नाम 63 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी हैं। और इन्होंने कई कहानियां भी लिखी हैं साथ ही कई साहित्य अवॉर्ड भी जीते है।

ये भी देखिये: 60 के दशक के चॉकलेटी बॉय जॉय मुखर्जी, काजोल-रानी मुखर्जी से है ये रिश्ता

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News