अब बिना डर ट्रैवल करें महिलाएं, ये देश हैं बेहद सुरक्षित, जानें इनके बारे में

दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जो महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान बना रही हैं तो इन देशों में बिना डर के ट्रैवलिंग कर सकती हैं। 

Update: 2021-03-08 09:08 GMT
अब बिना डर ट्रैवल करें महिलाएं, ये देश हैं बेहद सुरक्षित, जानें इनके बारे में

नई दिल्ली: हर साल आठ मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है। हालांकि इस बात से भी नहीं नकारा जा सकता है कि दुनिया में अभी भी महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। दुनियाभर में ऐसी बहुत कम जगहें हैं, जहां पर महिलाओं को अत्याचार या यौन हिंसा का सामना नहीं करना पड़ता है। लोग अपने घर की महिलाओं का बाहर अकेले जाना तक सेफ नहीं मानते हैं।

लेकिन दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जो महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। तो आज वूमेन्स डे (International Womens Day 2021) के मौके पर हम आपको ऐसे कुछ देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर महिलाएं बेखौफ सोलो ट्रैवल का मजा ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें: म्यांमार में जनता पर आफत, हो रही ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार

(फोटो- सोशल मीडिया)

स्विट्जरलैंड-

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले स्विट्जरलैंड को महिलाओं की सेफ्टी के लिहाज से एक अच्छा देश माना गया है। यहां दुनिया का सातंवा सबसे शांत देश है और यहां पर औरतें बिना किसी डर के टूरिज्म का लुत्फ उठा सकती हैं। ये देश टूरिस्ट के बीच काफी फेमस है। यहां के नजारे मानो किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान बना रही हैं तो आज इस देश जरूर जा सकती हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड-

अगर आपको एडवेंचर पसंद है और नेचर से प्यार है तो ये देश आपके लिए बेहद खास साबित होने वाला है। न्यूजीलैंड अपने स्पोर्ट्स, एडवेंचर और खूबसूरत दृश्यों के लिए टूरिस्ट के दिलों में एक खास जगह रखता है। यह छोटा सा देश दो मुख्य द्वीपों से मिलकर बना है। एक सर्वे के मुताबिक, वूमेन टूरिज्म के लिहाज से इसे दुनिया का चौथा सबसे सुरक्षित देश माना गया है। कुछ रिपोर्ट्स में तो वूंमेन सेफ्टी को देखते हुए न्यूजीलैंड को सबसे सुरक्षित देश माना गया है।

यह भी पढ़ें: कई धमाकों से दहला देश, ब्लास्ट में कईयों के उड़े चीथड़े, 600 से ज्यादा घायल

(फोटो- सोशल मीडिया)

फिनलैंड

'वर्ल्ड इकोनॉमिक फॉरम' ने अपनी ट्रैवल एंड टूरिज्म कॉम्पीटिटिव रिपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा के आधार पर फिनलैंड को यूरोप का सबसे सुरक्षित देश माना है। यहां के घने जंगल, विशाल झीलें और लेमेन्जोकी नेशनल पार्क तो आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप एक सच्चे नेचर लवर हैं तो आपको फिनलैंड बहुत पसंद आने वाला है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

कनाडा

अमेरिकी देशों में कनाडा महिलाओं के लिए सुरक्षित डेस्टिनेशन तो है ही साथ ही ये अपने सदियों पुराने जंगल, बड़ी झीलें, खूबसूरत शहर और बर्फ की चादर से ढके पहाड़ के लिए भी मशहूर है। ये सभी इस देश की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। शहरों के मल्टीकल्चरल तौर-तरीके इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। आप यहां पर भी अपना सोलो ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: महिला दिवस: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, US सरकार ने अंजलि को किया सम्मानित

(फोटो- सोशल मीडिया)

जापान

ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान दुनिया का छठा सबसे शांत देश है। ये देश अपनी पुरानी परंपरा और सुपर एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए काफी मशहूर है। यहां पर एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

आइसलैंड

इस देश को फीमेल एडवेंचर ट्रैवल के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। GPI की मानें तो आइसलैंड एक ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं के खिलाफ क्राइम रेट पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे कम है। जैसा की नाम से ही मालूम चल जाता है कि इस देश में आपको बर्फ खूब ज्यादा देखने को मिलेगी। बता दें कि आइसलैंड का करीब 15 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है। आप यहां पर बर्फ पर चलते हुए छिपी हुई गुफाओं को भी खोज सकते हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)

बेल्जियम

बेल्जियम में भी आप बिल्कुल निडर ट्रैवल कर सकती हैं। इंटरनेशनल वूमेंस ट्रैवल सेंटर की लिस्ट में बेल्जियम महिलाओं के घूमने-फिरने के लिहाज से 10वें पायदान पर है। बेल्जियम में कई ऐतिहासिक जगहें, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और कई तरह के पर्यटक स्थल मौजूद हैं।

उरुग्वे

यह छोटा सा देश ब्राजील के ठीक बगल में है, जो कि अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको खूबसूरत बीच, प्राचीन स्मार्क और शांत वातावरण मिलेगा। अमेरिका में उरुग्वे ही एक ऐसा देश है जहां महिलाओं के साथ हिंसा के सबसे कम मामले सामने आते हैं।

यह भी पढ़ें: LAC तनाव भूला चीन! भारत से दोस्ती बढ़ाने में जुटा, अब कर रहा ये काम

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News