इतना कमाती हैं कॉमेडी क्वीन भारती, ऐसा है इनके आलीशान कारों का कलेक्शन

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी वो टीवी स्क्रीन पर होती हैं तो वो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो भारती सिंह का दिवाना न हो।

Update: 2020-03-16 08:42 GMT
इतना कमाती हैं कॉमेडी क्वीन भारती, ऐसा है इनके आलीशान कारों का कलेक्शन

लखनऊ: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जब भी वो टीवी स्क्रीन पर होती हैं तो वो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। शायद ही ऐसा कोई हो जो भारती सिंह का दिवाना न हो। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर अपना मुकाम बनाया है। यही नहीं उन्होंने कई लोगों के रूढ़िबद्ध धारणा यानि Stereo type को भी खत्म किया है।

जानिए कितनी है भारती सिंह की नेट वर्थ

भारती सिंह भारत का सुपरहिट कॉमेडी रियालिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आती हैं। शो में वो एक अहम भूमिका निभा रही हैं। जब शो में भारती सिंह की एंट्री होती है तो हंसी के ठहाके लगने बंद ही नहीं होते। भारती सिंह काफी लंबे अरसे से कॉमेडी के क्षेत्र से जुड़ी हुईं हैं।

इस क्षेत्र से जुड़ने के बाद न सिर्फ उन्हें कामयाबी मिली बल्कि शोहरत भी खूब हासिल हुई। क्या आप जानते हैं कि उनकी नेट वर्थ कितनी है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि भारती सिंह के पास कितनी शौहरती है।

यह भी पढ़ें: सपना के दुल्हेराजा: हरियाणा में चलता है इनका सिक्का, राजा-महाराजा से कम नहीं

'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतना

Republic World की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेडी क्वीन भारती सिंह नेट वर्थ 22,18,77,000 रुपए है। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' के वीकेंड एपिसोड्स के लिए भारती सिंह 10-12 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

इस शो में वो कपिल शर्मा की बुआ का रोल प्ले करती हैं और अपने इस रोल से लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। हालांकि कभी-कभी स्क्रिप्ट के हिसाब से उनके करैक्टर बदलते रहते हैं।

हर शो के लिए लेती हैं 7-8 लाख रूपए

आपको बता दें कि भारती सिंह कई अवॉर्ड फंक्शन्स और इवेंट्स में बतौर होस्ट शो की जिम्मेदारी संभालती हैं। इसके अलावा उन्हें कई बार रियलिटी शोज में गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता रहा है।

भारती सिंह कई रियलिटी शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं। Republic World की रिपोर्ट के मुताबिक, वह हर शो के लिए 7 से 8 लाख रूपये लेती हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: जांच बिना दर-दर भटकने पर मजबूर हुआ मरीज, ऑफिस ने भी निकाला

2008 में शुरू किया अपना करियर

भारती सिंह मुख्य रूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2008 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी। भारती सिंह रियलिटी शोज के अलावा, डांस रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा वो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी जा चुकी हैं। बता दें कि भारती सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

भारती सिंह की प्रॉपर्टी

भारती सिंह के पास मुंबई में अपना घर है। इसके अलावा उनके पास कार की भी कलेक्शन्स हैं। उनके पास Audi Q5 है, जिसकी कीमत 55 लाख रूपये है। इसके अलावा उनके पास BMWX7 कीमत 1.6 करोड़ रुपए, Mercedes-Benz GL 350 कीमत 88 लाख रुपए के अलावा कई लग्जरी कारें हैं।

यह भी पढ़ें: तीन साल में भाजपा सरकार ने नहीं किए उंगली पर गिनाने लायक काम: शिवपाल यादव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News