एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका टीम का एलान, 'जूनियर मलिंगा' को किया टीम में शामिल

Asia Cup 2022: श्रीलंका की इस टीम में दो नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। इसमें चामिका फर्नेंडो और मथीशा पथिराना पहली बार श्रीलंका की टीम में शामिल किए गए हैं। वो एशिया कप में श्रीलंका के लिए डेब्यू कर सकते हैं। मथीशा पथिराना को क्रिकेट में 'जूनियर मलिंगा' के रूप में पहचान मिली हुई है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-20 08:41 GMT

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की शुरुआत में अब महज एक सप्ताह ही शेष रह गया है। एशिया कप की मेजबान टीम श्रीलंका ने इसको लेकर अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा रविवार को कर दी। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बाद अब श्रीलंका ने भी अपनी टीम एलान किया। इसको लेकर श्रीलंका बोर्ड ने दशुन शनाका को कप्तान बनाया है। वहीं टीम में दो नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। एशिया कप का आयोजन पहले श्रीलंका में होने वाला था लेकिन फिर विषम परिस्थितियों में इसके स्थान में बदलाव किया गया। चलिए हम आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों पर श्रीलंका बोर्ड विश्ववास जताया है।

दशुन शनाका को बनाया कप्तान:

श्रीलंका की टीम पिछले कुछ सालों में क्रिकेट में अपना ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई। भारत के बाद सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंका ने ही बनाया है। लेकिन इस बार श्रीलंका से मजबूत टीम पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान की मानी जा रही है। श्रीलंका की कप्तानी ऑलराउंडर दशुन शनाका को सौंपी गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। श्रीलंका में कई शानदार स्पिनर शामिल किए गए हैं, जो UAE की स्पिन पिच पर टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दशुन शनाका को एशिया कप के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी बनी मिली। युवा खिलाड़ियों से भरी श्रीलंका टीम को खिताब दिलाने का उन पर काफी दबाब होगा। दशुन शनाका खूब भी बल्ले और गेंद से कई बार कमाल कर चुके हैं। उसने श्रीलंका के फैंस को बड़ी उम्मीद हैं।

'जूनियर मलिंगा' को किया टीम में शामिल:

श्रीलंका की इस टीम में दो नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। इसमें चामिका फर्नेंडो और मथीशा पथिराना पहली बार श्रीलंका की टीम में शामिल किए गए हैं। वो एशिया कप में श्रीलंका के लिए डेब्यू कर सकते हैं। मथीशा पथिराना को क्रिकेट में 'जूनियर मलिंगा' के रूप में पहचान मिली हुई है। आईपीएल 2022 में मथीशा पथिराना धोनी की टीम CSK के लिए खेल चुके हैं। इनका एक्शन बिल्कुल लक्षित मलिंगा से मिलता-जुलता है। पथिराना ने आईपीएल में अपनी डेब्यू बॉल पर शुभमन गिल को आउट किया था, उसी मैच में उन्होंने हार्दिक पंड्या का विकेट झटककर सनसनी मचाई थी।

श्रीलंका की 20 सदस्यीय टीम:

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वानिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयवक्रेमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।      

Tags:    

Similar News