Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत को मिली 44 रनों से जीत

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियन ट्रॉफी का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में है।;

By :  Anupma Raj
Update:2025-03-02 13:48 IST

IND vs NZ (Credit: Social Media)

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चैंपियन ट्रॉफी का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में है। दोनों ही टीमें अपनी सभी मैच जीतकर आज आमने सामने है। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का ये मैच का नतीजा ही तय करेगा किस टीम का सामना दूसरे ग्रुप की किस टीम से होगा। चैंपियन ट्रॉफी से पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुका है। चैंपियन ट्रॉफी जीतने की रेस में भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड बरकरार है। 

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत की नजर तीसरी जीत पर

भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच को जीतकर अपनी जीत का सफर बरकरार रखना चाहेगा। वहीं न्यूजीलैंड भी इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश में है।



Live Updates
2025-03-02 16:12 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: 44 रनों से जीता भारत

भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की टीम मात्र 205 रन ही बना पाई। अब भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम से 4 मार्च को होगा। 

2025-03-02 15:53 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: केन विलियमसन Out 

केन विलियमसन आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। केन विलियमसन अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। केन विलियमसन ने 80 रन बनाए। क्रीज पर सेन्टर के साथ हेनरी मौजूद हैं। भारत अब जीत की तरह बढ़ रहा है। 

2025-03-02 15:40 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Varun Chakraborty को तीसरी सफलता 

भारत ने न्यूजीलैंड की परेशानी बढ़ा दी है। टीम इंडिया को छठी सफलता हाथ लगी है। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट अब तक इस मैच में झटके हैं। 

2025-03-02 15:16 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत को चौथी सफलता मिली 

टीम इंडिया को चौथी सफलता हाथ लगी है। Tom Latham 14 रन बनाकर Ravindra Jadeja की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। 

2025-03-02 14:59 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: पूरा हुआ केन विलियमस का अर्धशतक

केन विलियमस ने न्यूजीलैंड की पारी को संभालते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की है। केन विलियमस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 28 ओवर बाद 114/3 है। केन विलियमस के साथ क्रीज पर टॉम लैथम मौजूद हैं। 

2025-03-02 14:51 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता 

भारत को आखिरकार तीसरी सफलता मिल गई है। केन विलियमसन और डेरिल की पार्टनरशिप को कुलदीप यादव ने तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड 26 ओवर बाद 104/3 है। 

2025-03-02 14:27 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड टीम 

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 80 रन बना लिए हैं। 

2025-03-02 12:35 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 249/9, न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों की जरूरत

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा रन की पारी श्रेयस अय्यर ने खेली। न्यूजीलैंड को जीत के लिए अब 250 रनों की जरूरत है। 

2025-03-02 11:14 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Axar Patel हुए आउट

भारत को चौथा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा है। अक्षर पटेल 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्रीज पर अभी KL Rahul और Shreyas Iyer मौजूद हैं। भारत का स्कोर 34 ओवर के बाद 154/4 है। 

 

2025-03-02 10:52 GMT

Champions Trophy 2025 IND vs NZ Live Score: Shreyas Iyer का अर्धशतक पूरा

Shreyas Iyer ने अर्धशतक पूरा करते हुए भारतीय पारी की संभालने की कोशिश की है। श्रेयस का साथ क्रीज पर अक्षर पटेल दे रहे हैं। भारत का स्कोर 28 ओवर के बाद 118/3 है। 

Tags:    

Similar News