Commonwealth Games 2022 Day 8: पहलवानों के दम पर भारत Medal Tally में पहुंचा पांचवें स्थान पर

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आठवें दिन के खेल तक मेडल टैली में भारत टॉप पांच में पहुंच गया। इस सूची में भारत 26 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। मेडल टैली में 50 गोल्ड सहित 140 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-08-06 02:43 GMT

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल के आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। राष्ट्रमंडल खेलों में सातवें दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर अपना दबदबा बना रखा था। लेकिन शुक्रवार को हुए राष्ट्रमंडल खेल के आठवें दिन भारतीय पहलवानों ने ने 6 पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। अब भारत Commonwealth Games 2022 Medal Tally में टॉप-पांच में आ गया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 26 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। शुक्रवार को बर्मिंघम खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुश्ती में एक साथ 6 पदक मिले। भारत की तरफ से बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीतकर तिरंगा लहरा दिया। वहीं पहलवान अंशु मलिक ने सिल्वर और दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

Medal Tally में भारत ने लगाई बड़ी छलांग:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आठवें दिन के खेल तक मेडल टैली में भारत टॉप पांच में पहुंच गया। इस सूची में भारत 26 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। मेडल टैली में 50 गोल्ड सहित 140 पदक जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं मेजबान इंग्लैंड इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 47 गोल्ड सहित कुल 131 मेडल जीत लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद कनाडा ने 19 गोल्ड सहित 67 मेडल अभी तक अपने नाम किए हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों ने अभी तक 17 गोल्ड सहित कुल 41 पदक जीते हैं। इसके बाद पांचवें स्थान पर स्कॉटलैंड और अफ्रीका को पछाड़कर भारत पहुंच गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 26 पदक जीते हैं, जिसमें 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम:

राष्ट्रमंडल खेल के आठवें दिन भारत के लिए काफी खुशियों भरा रहा। देश के धाकड़ पहलवानों ने दुनिया को अपनी ताकत दिखाते हुए 6 पदक अपने नाम किए। इससे भारत को मेडल टैली में काफी फायदा हुआ। भारत जो मेडल टैली पहले सातवें स्थान पर बरक़रार था अब बड़ी छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर जगह बना ली। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

भारत के पदकवीर:

गोल्ड मेडल विजेता:

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, पैरा पावरलिफ्टर सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया

सिल्वर मेडल विजेता:

संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर और अंशु मलिक

ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता:

गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल 

Tags:    

Similar News