DC vs CSK IPL Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराया, बेकार गई धोनी की पारी

DC vs CSK IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापत्तनम में रविवार (31 मार्च 2024) को खेला गया।

Update: 2024-03-31 13:56 GMT

DC vs CSK IPL Match Highlights (Photo. DC/CSK)

DC vs CSK IPL Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापत्तनम में स्थित ‘डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम’ में रविवार (31 मार्च 2024) को खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत नेतृत्व की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की ओर की से कप्तानी का बोझ रुतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है। टॉस का सिक्का दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में गिरा। ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मैच में जीत दिल्ली की झोली भी गिरी, टीम ने चैन्नई को 20 रनों से पराजित किया।

मैच का हाल

आपको बताते चलें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने कप्तान के इस फैसला की लाज रखी और 93 रनों की ओपनिंग साझेदारी भी कर दी। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने खुद मोर्चा संभाला।

दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 43 रन, डेविड वार्नर ने 52 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रनों की पारी खेली। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार योगदान के कारण दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 191 रनों तक पहुंच पाई। चेन्नई की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 03 विकेट लिए। जबकि पर्पल कैप मुस्तफिजुर रहमान को इस मैच में केवल 1 सफलता मिली।

192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 07 रनों के भीतर ही सलामी बल्लेबाज और कप्तान ऋतुराज गायकवाड सहित रचीन रविंद्र भी आउट हो गए। हालांकि इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिशेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद फिर से गेम दिल्ली कैपिटल्स की झोली में चला गया।

हालांकि मैच के आखिरी ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ने प्रयास अच्छा किया, लेकिन वह भी चेन्नई की हार को टाल नहीं सके। धोनी ने 231 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी जरूर खेली। इस दौरान फैंस ने भी खूब इन्जॉय किया। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में 20 रनों से शानदार जीत मिली और इस टूर्नामेंट में भी ऋषभ सेना ने अपनी जीत का खाता खोला।

Live Updates
2024-03-31 17:55 GMT

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही इस मैच को 20 रनों से हार चुकी है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेलकर तमाम फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े।

2024-03-31 17:32 GMT

शिवम दुबे (18 रन) के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को छठा झटका लगा। इसी विकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार क्रीज पर उतरे।

2024-03-31 17:15 GMT

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो लगातार झटके दे दिए। अजिंक्य रहाणे के बाद समीर रिजवी को पहले ही गेंद पर चलता किया।

2024-03-31 17:13 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के घातक तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद को अजिंक्य रहाणे समझ नहीं पाए और 150 से स्ट्राइक रेट से 39 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से टीम को 36 बॉल में 90 रनों की आवश्यकता है।

2024-03-31 17:05 GMT

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेरिल मिशेल के रूप में तीसरा झटका लगा। मिशेल ने इस मैच में 26 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाए। टीम को अभी भी 48 बॉल में 100 रनों की आवश्यकता है।

2024-03-31 16:38 GMT

192 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड और रचीन रविंद्र के जल्दी आउट हो जाने के बाद अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिशेल ने पारी को संभाला। पहले पावरप्ले यानी 6 ओवर के बाद टीम के स्कोर 32/2

2024-03-31 15:41 GMT

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांचवा झटका लगा। कप्तान ऋषभ पंत लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से 32 गेंद में 51 रन बनाकर हुए आउट।

2024-03-31 15:22 GMT

मिशेल मार्श को 15वें ओवर में क्लीन बोल्ड करने के बाद मथीशा पथिराना ने नए बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को भी क्लीन बोल्ड कर चलता किया। स्टब्स इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए।

2024-03-31 15:18 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिशेल मार्श लगभग 150 के स्ट्राइक रेट से 12 बॉल में 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मथीशा पथिराना ने क्लीन बोल्ड किया।

2024-03-31 15:06 GMT

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा। उन्होंने लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से 27 बॉल में 43 रनों की पारी खेली। रविंद्र जडेजा की गेंद पर वह विकेटकीपर एमएस धोनी को कैच थमा बैठे।

Tags:    

Similar News