सूत्र: डोप टेस्ट में फेल एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पर लगा 8 साल का बैन

Update:2017-09-12 03:22 IST
सूत्र: डोप टेस्ट में फेल एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पर लगा 8 साल का बैन

नई दिल्ली: एशियाई खेल-2014 में महिला रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली धावक प्रियंका पवार पर डोप टेस्ट में असफल होने के कारण आठ साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोमवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।

प्रियंका को हैदराबाद में इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था। यह चैम्पियनशिप पिछले साल 28 जून से 2 जुलाई के बीच खेली गई थी। तब से उन पर अस्थायी प्रतिबंध था।

ये भी पढ़ें ...अंडर-17 विश्व कप : फीफा को मिला सॉल्ट लेक स्टेडियम , पहला मैच इंग्लैंड और चिली के बीच

नाडा ने सुनाया फैसला

प्रियंका को रियो ओलम्पिक-2016 में चार गुणा 400 मीटर रिले में चुना गया था, लेकिन बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह अश्विनी अकुनजी को टीम में शामिल किया गया था। नाम न बताने की शर्त पर सूत्र ने कहा, कि 'राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया है।'

ये भी पढ़ें ...ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अश्विन-जडेजा को जगह नहीं

ये है नियम

नाडा के नियम के अनुसार अगर खिलाड़ी दो बार डोपिंग में पकड़ा जाता है, तो उस पर आठ साल से लेकर अजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। खिलाड़ी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें ...प्रीती जिंटा ने अफ्रीका ग्लोबल टी -20 क्रिकेट लीग में खरीदी टीम, पंजाब इलेवन की मालकिन है

पहले भी लगा था दो साल का प्रतिबंध

बता दें, कि प्रियंका इससे पहले 2011 में भी डोप टेस्ट में असफल रही थीं। दो साल के प्रतिबंध के बाद वह 2013 में वापस आई थीं। उन्हें राष्ट्रीय शिविर में भी जगह मिली थी और इंचोन में खेले गए एशियाई खेलों में भी शामिल किया गया था।

 

Tags:    

Similar News