जापान ने स्पेन को हराकर किया उलटफेर, हारकर भी अंतिम 16 में पहुंची स्पेनिश टीम

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बड़े उलटफेर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सऊदी अरब ने इस फीफा विश्वकप में अर्जेंटीना को हराकर जो उलटफेर की कहानी लिखी थी, वो फीफा के 13वें दिन तक जारी रही।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-12-02 04:56 GMT

FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बड़े उलटफेर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सऊदी अरब ने इस फीफा विश्वकप में अर्जेंटीना को हराकर जो उलटफेर की कहानी लिखी थी, वो फीफा के 13वें दिन तक जारी रही। फीफा विश्वकप के 13वें दिन गुरुवार को फीफा विश्वकप में एक और बड़ा अपसेट देखने को मिला। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार स्पेन को अपने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जापान के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा। जापान की टीम ने इस विश्वकप में सबसे शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया। जापान ने अपने ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए कई सालों बाद फीफा के अंतिम 16 में जगह बनाई।

जापान ने स्पेन को हराकर किया उलटफेर:

जापान ने अपने आखिरी मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया। गुरूवार को हुए इस मैच में स्पेन ने पहले हाफ में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए जापान को 1-0 से पछाड़ दिया था। लेकिन इसके बाद अगले राउंड में जापान ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्पेन को 2-1 से हारने पर मजबूर कर दिया। जापान के खिलाड़ियों ने मात्र तीन मिनट में मैच का पासा पलट दिया। जापान ने मैच के 48वें और 51वें मिनट में दनादन दो गोल दागे, इससे जापान ने स्पेन पर मैच में अपनी बढ़त बना ली। 48वें मिनट में रित्सु डोआन ने जुनया के पास पर शानदार किक लगाते हुए जापान की तरफ से पहला गोल करते हुए टीम को 1-1 से बराबरी करवाई। उसके तीन मिनट बाद ही ताओ तनाका ने एक और गोल करते हुए मैच में जापान को बढ़त दिला दी।

20 साल बाद पहली बार नॉकआउट में जापान:

बता दें जापान की टीम इस विश्वकप में एक अलग ही रंग में नज़र आ रही है। जापान ने 20 साल के बाद ऐसा करिश्माई प्रदर्शन दोहराया है। इससे पहले जापान की टीम 2002 में फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंची थी। उस समय फीफा विश्वकप का आयोजन जापान और साउथ कोरिया ने मिलकर किया था। स्पेन पर जीत के बाद अब जापान का मुकाबला नॉकआउट में क्रोएशिया से होगा। वहीं स्पेन का मुकाबला अंतिम 16 में मोरक्को से होगा। जबकि इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीम जर्मनी लगातार दूसरी बार अगले राउंड में जगह बनाने में नाकाम साबित हुई।

हारकर भी अंतिम 16 में पहुंची स्पेनिश टीम:

बता दें इस ग्रुप में जापान के अलावा स्पेन की टीम भी अंतिम 16 में जगह बनाने में कामयाब हुई। स्पेनिश टीम अपने आखिरी मैच में हारकर भी अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। जर्मनी और स्पेन के इस ग्रुप में बराबर अंक थे, इसके बावजूद स्पेन ने गोल के अंतर से अंतिम 16 में जगह बनाई। फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में स्पेन टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी। अपने पहले ही मुकाबले में कोस्टा रिका को 7-0 से बुरी तरह हराया था। उन सात गोल की वजह से स्पेन पहले राउंड से बाहर होने से बच गई।   

Tags:    

Similar News