Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ का आज जन्मदिन, जानिए उनके बारें में ये खास बातें...

Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: आईपीएल के बाद घरेलू क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद हाल ही में टीम इंडिया में शामिल हुए ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आज का दिन बड़ा खास है। आज यानी 31 जनवरी को ऋतुराज का जन्मदिन है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-31 05:52 GMT

Happy Birthday Ruturaj Gaikwad

Happy Birthday Ruturaj Gaikwad: आईपीएल के बाद घरेलू क्रिकेट में अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद हाल ही में टीम इंडिया में शामिल हुए ऋतुराज गायकवाड़ के लिए आज का दिन बड़ा खास है। आज यानी 31 जनवरी को ऋतुराज का जन्मदिन है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इस खिलाड़ी ने संघर्ष की बदौलत टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है। चलिए आज हम आपको बताते हैं ऋतुराज गायकवाड़ जुड़ी कुछ खास बातें...

IPL 2021 में छा गए थे ऋतुराज गायकवाड़:

बता दें महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल के 2021 वाले सीजन से सुर्ख़ियों में छा गए थे। आईपीएल 2021 के सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से तमाम बड़े खिलाड़ियों को हैरान कर दिया। कोहली, रोहित शर्मा और धोनी जैसे धुरंधर बल्लेबाज़ों को पछाड़कर ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस सीजन में 635 रन बनाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।

2021 में श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू:

आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में जगह मिली। साल 2021 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला। उसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। जिसके कारण टीम से ड्राप कर दिया गया। लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खूब मेहनत और लग्न के साथ पसीना बहाया। जिसका नतीजा उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में जगह मिल गई।

विजय हजारे ट्रॉफी में मचाया तहलका:

आईपीएल के आखिरी सीजन में उनका बल्ला नहीं चला। लेकिन उन्होंने फिर भी हार नहीं मानी और विजय हजारे ट्रॉफी में तहलका मचा दिया। महाराष्ट्र के बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के मारकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस बार विजय हज़ारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने कुल आठ पारियों में 136 (112), 154 (143), 124 (129), 21 (18), 168 (132), 124 (123), 40 (42) और 220 रन (159) रनों की पारी खेली थी।

मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव से जुड़ा उनका नाम:

बता दें महाराष्ट्र के इस युवा बल्लेबाज का नाम अक्सर मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव के साथ जोड़ दिया जाता है। कई बार दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रहती हैं। वैसे दोनों के बीच एक ख़ास बात यह भी हैं कि इन दोनों का जन्मदिन भी एक दिन दिन यानी 31 जनवरी को आता हैं। खैर, अब तक दोनों की तरफ से अपनी दोस्ती को लेकर कोई बयान नहीं दिया हैं।  

Tags:    

Similar News