World Cup 2023 ENG Vs NZ Highlights: शतक के डबल डोज से न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीता मैच, रचिन और कॉन्वे के नाम वर्ल्ड कप का पहला शतक

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2023-10-05 07:22 GMT
Live Updates - Page 2
2023-10-05 13:35 GMT

न्यूजीलैंड 100 के पार, डेवोन का भी पचास पूरा, 13- 107/1

13 वां ओवर डालने आदिल रशिद आए, ओवर के पहले गेंद पर टीम ने अपना 100 रन पूरा कर लिया है। ओवर के चौथे गेंद पर डेवोन का 50 रन का आंकड़ा पूरा हुआ। 36 गेंदो पर 50 रन बनाने में सफल रहे। इस ओवर में 8 रन मिले। 

2023-10-05 13:28 GMT

रचिन का अर्धशतक छक्के के साथ पूरा; 12- 99/1

11 वां ओवर डालने मार्क वुड आए, डेविन कॉन्वे ने चौके के साथ ओवर की शुरुआत की। तीसरे बॉल पर छक्का लगाया। इस ओवर में 11 रन मिले। 12 वां ओवर डालने मोइन अली आए। ओवर के पांचवीं गेंद पर रचिन ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 36 गेंदो में 53 रन बनाने में सफल रहे। 

2023-10-05 13:15 GMT

रचिन और डेवोन कॉन्वे के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी; 10- 81/1

छठवां ओवर डालने सैम करन आए, इस ओवर में 10 रन मिले। 7वां ओवर डालने मार्क वुड आए, इस ओवर में न्यूजीलैंड ने खूब रन बटोरे। 2 चौकों और एक छक्के के साथ इस ओवर में 17 रन मिले।  8 वां ओवर डालने सैम करन की वापसी हुई। ओवर के चौथे गेंद पर रचिन और डेवोन कॉन्वे ने 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। इस ओवर में 9 रन आए। 9 वां ओवर डालने मार्क वुड आए। इस ओवर में 2 चौके के साथ 10 रन मिले। 10 वां ओवर डालने मोइन अली आए। इस ओवर में 8 रन मिले।

2023-10-05 12:46 GMT

इंग्लैंड को पहली सफलता, विल यंग आउट, 5- 27/1

दूसरा ओवर डालने सैम करन आए, ओवर के पहले गेंद पर विल यंग का विकेट का गिरा। विल यंग बिना खाता खोले आउट हो गए। रचिन रविंद्र क्रीज पर आए। इस ओवर में एक भी रन नहीं आए । तीसरा ओवर डालने क्रीस वोकर्स आए, इस ओवर में रचिन के दो छक्के के साथ 9 रन मिले। चौथा ओवर डालने सैम करन आए। लगातार दूसरा मैडेन ओवर जिसमें एक भी रन नहीं मिले। पांचवां ओवर डालने क्रीस वोकर्स आए, रचिन के दो चौकों के साथ इस ओवर में 8 रन मिले।

2023-10-05 12:38 GMT

न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर मौजूद

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे और विल यंग लक्ष्य का पीछा करने क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने क्रीस वोकर्स आए। ओवर की शुरुआत के चौके और पांचवें गेंद पर चौके के साथ इस ओवर में 10 रन मिले। 

2023-10-05 12:12 GMT

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के दिया 283 का लक्ष्य

इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए, 9 विकेट के नुकसान पर 282 को स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड के तरफ से मैट हेनरी ने 3 विकेट लेकर मैच के रुख मोड़ दिया। मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलीप्स के नाम 2-2 विकेट रहा. ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र के नाम 1-1 विकेट रहा। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 283 का स्कोर बनाना है।

2023-10-05 11:58 GMT

आखिरी के 2 ओवर, इंग्लैंड 282 पर सिमटा

49 वां ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट आए। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। आखिरी 50 वां ओवर डालने नीशम आए, ओवर के तीसरे गेंद पर आदिल रशिद ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर में 13 रन मिले। इंग्लैंड 282 का स्कोर 9 विकेट क नुकसान पर बना पाई।

2023-10-05 11:57 GMT

48 आवर में 263 रन 9 विकेट के नुकसान पर

क्रीज पर मार्क वुड और आदिल राशिद मौजूद है।  47 वां ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट आए, इस ओवर में 4 रन मिले। 48 वां ओवर डालने मैट हेनरी आए, इस ओवर में 5 रन मिले।  

2023-10-05 11:49 GMT

सैम करन भी आउट, नौवीं सफलता न्यूजीलैंड के नाम

46 वां ओवर के चौथी गेंद पर सैम करन आउट हो गए। मैट हेनरी ने विकेट का हैट्रिक पूरा कर लिया है।  सैम करन 19 गेंद पर 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इंग्लैंड 252 के स्कोर पह रहा। मार्क वुड क्रीज प आए।

2023-10-05 11:37 GMT

इंग्लैंड को 8 वां झटका , सेंटनर को मिली सफलता

44 वां ओवर डालने ग्लेन फिलीप्स आए, इस ओवर में क्रीस वोकर्स के चौके के साथ 8 रन मिले। 45 वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस वोकर्स का विकेट गिरा। इंग्लैंड को 8 वां झटका लगा। क्रिस वोकर्स 12  गेंदो प 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। अदिल राशिद क्रीज पर आए।  

Tags:    

Similar News