IND vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड्स के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा सबसे तेज शतक, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

IND vs NED World Cup 2023: केएल राहुल ने शतक जड़ने के बाद कहा कि आखिरी 10 ओवरों में कड़ी मेहनत करना कोई रॉकेट साइंस वाला काम नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें डच टीम के खिलाफ यह गेम जीतना जरूरी था। इसके बाद सेमीफाइनल मैच का इंतजार है।

Update:2023-11-13 12:14 IST

IND vs NED World Cup 2023: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को दीपावली के दिन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। केएल राहुल ने यह रिकॉर्ड नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप के मैच के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर बनाया। मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक से एक शॉट लगाए। जिसके बदौलत केएल राहुल का सबसे तेज शतक भी देखने को मिला। केएल राहुल ने मात्र 62 गेंदों में 100 रन की पारी पूरी की। इसके पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने अफ़गानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में 63 गेंदों में वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया।

पहली पारी के बाद मध्य इनिंग ब्रेक में बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप के आखिरी दो मैचों में उन्हें मध्यक्रम में समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज टीम के लिए कुछ समय पाकर अच्छा लगा। 31 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि आखिरी 10 ओवरों में कड़ी मेहनत करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें डच टीम के खिलाफ यह गेम जीतना जरूरी है। उन्हें सेमीफाइनल मैच का इंतजार है।

हर खेल के लिए योजना बनाकर खेलना जरूरी

केएल राहुल ने कहा, "लीग के पिछले दो मैचों में ज्यादा समय नहीं मिला। इसलिए आज टीम के लिए कुछ समय निकालकर अच्छा लगा। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए आत्मविश्वास हासिल करना जरूरी है। नीदरलैंड के खिलाफ यह एक अच्छी पारी थी। उस आत्मविश्वास को हासिल करना अंत में छक्के लगाना बहुत जरूरी था। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है, अंतिम 10 ओवरों में कड़ी मेहनत करनी होती है। जितना संभव हो उतने रन बनाने की कोशिश हर खिलाड़ी करता है। योजना भी यही रहती है, गेंद नरम हो जाती है, इसलिए बाहरी तरफ छक्के लगाना आसान हो जाता है। यह सिर्फ इस खेल की बात नहीं है, हर किसी के पास हर खेल के लिए स्पष्ट खेल योजना है। हम अपनी योजनाओं को बहुत अच्छी तरह से क्रियान्वित कर रहे हैं। इस खेल को जीतना जरूरी है और सेमीफाइनल का इंतजार है। यह (कीपिंग) कभी-कभी मुश्किल हो जाता है, लेकिन मैं खेल में शामिल होने का आनंद लेने की कोशिश करता हूं।"

केएल राहुल का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन 

विश्व कप 2023 के नौ मैचों में, केएल ने 69.40 की औसत और 93 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। उन्होंने 102 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और एक अर्धशतक बनाया है। केएल राहुल भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली 594 , रोहित शर्मा 503 और श्रेयस अय्यर 421 रन के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं। केएल राहुल ने इस साल 22 वनडे और 20 पारियों में केएल ने 67.53 की औसत से 878 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 111* रहा है। उन्होंने इस साल दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। वह भारत के लिए मध्यक्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। जिसपर भारतीय टीम पूरी तरह से निर्भर हैं।

Tags:    

Similar News